Madhya Pradesh Election: आम आदमी पार्टी ने भी जारी की दूसरी लिस्ट, 29 उम्मीदवारों के नाम

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। वैसे तो अभी तक चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की, लेकिन सभी दल इसकी तैयारियों में जोर-शोर से लगे हैं। जिस वजह से धड़ाधड़ प्रत्याशियों की लिस्ट जारी हो रही। इसी क्रम में अब आम आदमी पार्टी ने भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी।

AAP की दूसरी लिस्ट में कुल 29 प्रत्याशियों के नाम हैं। पार्टी ने इंदौर-1 से अनुराग यादव, इंदौर-4 से पीयूष जोशी, शिवपुरी से अनूप गोयल, बरगी से आनंद सिंह, पनागर से पंकज पाठक और भिंड से राहुल कुशवाहा को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मानपुर से ऊषा कोल, सीधी से आनंद मंगल सिंह और रीवा से इंजीनियर दीपक सिंह पटेल मैदान में उतारे गए हैं।

Madhya Pradesh

इससे पहले 8 सितंबर को पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट जारी की थी, जिसमें सिर्फ 10 ही प्रत्याशियों के नाम थे। तब से उसके कार्यकर्ता दूसरी लिस्ट का इंतजार कर रहे थे। माना जा रहा है कि जल्द ही पार्टी तीसरी लिस्ट भी जारी कर सकती है।

बीजेपी भी जारी कर चुकी है दो लिस्ट
वहीं सत्ताधारी बीजेपी भी मध्य प्रदेश में दो लिस्ट जारी कर चुकी है। उसने पहली लिस्ट में 39 प्रत्याशियों की घोषणा की थी। हाल ही में उसने दूसरी लिस्ट में भी 39 प्रत्याशियों की घोषणा की। हालांकि ये लिस्ट काफी चौंकाने वाली थी। उसमें 3 केंद्रीय मंत्रियों और कई सांसदों को टिकट दिया गया।

बीजेपी की नई लिस्ट के मुताबिक पार्टी के दिग्गज नेता कैलाश विजयवर्गीय इंदौर विधानसभा एक से चुनाव लड़ेंगे, जबकि दिमनी से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं नरसिंहपुर से केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल मैदान में उतारे गए हैं। इसी तरह केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते निवास विधानसभा से लड़ेंगे।

क्या है विधानसभा का समीकरण?
मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। जिसमें बहुमत का आंकड़ा 116 है। पिछले चुनाव में कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया और 114 सीटें जीतीं, जबकि बीजेपी 109 पर ही सिमट गई थी। वहीं बसपा ने दो और अन्य दलों ने 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने अन्य और बसपा के समर्थन से सरकार का गठन किया। साथ ही कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाया। हालांकि सरकार 15 महीने में ही गिर गई थी। उस वक्त ज्योतिरादित्य सिंधिया की अगुवाई में कई विधायकों ने बगावत कर दी थी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान फिर से सीएम बने थे। इस बार आम आदमी पार्टी के आने से मामला त्रिकोणीय हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+