नपुंसक पत्नी पति को 15 साल तक देती रही धमकी कि किसी को संबंध न बनने की बताई सच्चाई तो...
दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक ( एसपी ) से पत्नी से बचाने की गुहार लगाई है। बीते शनिवार को पीड़ित पति पहुंचा और उसने आवेदन दिया कि उसे उसकी पत्नी से बचाया जाए। पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन में पति ने लिखा है कि मेरी पत्नी पिछले 15 साल से लगातार प्रताड़ित करती आ रही है, हम दोनों की शादी को 15 साल हो गए लेकिन आज भी पति-पत्नी के संबंध नहीं बन पाए हैं।

शादी के अगले दिन हुआ खुलासा
साथ में यह भी लिखा है कि उसकी पत्नी उसे धमकी दे रही है कि दोनों के बीच संबंध न बनने की वजह सार्वजनिक की तो जान से मार देगी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक पति गुलजार का कहना है कि करीब 15 साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से उसकी शादी हुई थी, जिसमें किसी तरह का लेनदेन नहीं किया गया था। शादी के बाद जैसे ही वह अपने घर पहुंचा तो उसे अपनी पत्नी की सच्चाई का पता चल गया।

जान से मारने की देती थी धमकी
गुलजार ने बताया कि जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी के शारीरिक लक्षण न तो महिलाओं जैसे हैं और न ही पुरुषों जैसे तो वह हैरान रह गया। पत्नी ने कहा कि वह नपुंसक है। गुलजार की पत्नी ने उसे धमकी देते हुए कहा था कि उसकी सच्चाई वह किसी को नहीं बताएगा। अगर उसने उसकी बात नहीं मानी और सच्चाई सार्वजनिक करने की कोशिश की तो दहेज प्रताड़ना में फंसा देगी और साथ में जान से मार देगी।

एक बार पहले कर चुकी है हमला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गुलजार सिंह पत्नी के धमकाये जाने के बाद पीड़ित पति किसी को सच्चाई बताने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। इससे उसकी पत्नी उस पर हावी हो गई और आए दिन झगड़ा करने लगी। आरोप है कि दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुलजार पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद हिम्मत जुटाकर गुलजार शनिवार को माता-पिता के साथ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचा।












Click it and Unblock the Notifications