MP News: हार के बाद जागा हाईकमान, राहुल गांधी के हाथ आई कांग्रेस की कमान
Rahul Gandhi News: मध्य प्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं, जहां विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब इस हार के बाद कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। जहां प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष तक महत्वपूर्ण पदों पर युवाओं को जिम्मेदारी सौंप गई है।
जानकारी के मुताबिक एमपी में मिली हार के बाद अब राहुल गांधी ने अपने हाथों में संगठन की कमान थाम ली है। यही कारण है कि, अब मध्य प्रदेश के संगठन में युवाओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है, जिन नेताओं को मध्य प्रदेश में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है, वह भी राहुल गांधी के खास माने जाते हैं।

लोकसभा चुनाव की तैयारी
मध्य प्रदेश में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब कांग्रेस एक बार फिर लोकसभा चुनाव से पहले मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है, जहां इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस हाईकमान ने बड़ा फैसला लेते हुए मध्य प्रदेश में बड़ी सर्जरी की है, जिसके अंतर्गत कांग्रेस ने जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है, तो वहीं उमंग सिंगार को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। साथ ही हेमंत कटारे उप नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में नजर आएंगे। मध्य प्रदेश में मिली हार के बाद अब कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी कर रही है, जहां कांग्रेस में हुए परिवर्तन इस और इशारा कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस में किए गए यह परिवर्तन सियासी समीकरणों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।
राहुल गांधी के खास माने जाते हैं पटवारी
कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को राहुल गांधी का खास माना जाता है। यही कारण है कि, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे थे तो जीतू पटवारी को राहुल गांधी के साथ देखा जा रहा था। वहीं अब पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी को भी राहुल गांधी की इन्हीं करीबियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, अब जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में कुछ खास कर दिखाएगी।
ये भी पढ़े- MP News: कौन हैं जीतू पटवारी, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए












Click it and Unblock the Notifications