Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

MP News: कौन हैं जीतू पटवारी, जिन्हें कांग्रेस ने बनाया प्रदेश अध्यक्ष, जानिए

MP में कांग्रेस को अबकी बार हार का सामना करना पड़ा है, किन कारणों के चलते कांग्रेस की हार हुई इसे लेकर अलग-अलग तरह की चर्चाएं सियासत के गलियारों में चल पड़ी है, तो वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में मध्य प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस इतने कम सीटों पर कैसे सिमट गई, इसे लेकर मंथन किया जा रहा है।

इस बीच अब कांग्रेस हाई कमान की ओर से हार को लेकर मंथन किए जाने के बाद जीतू पटवारी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया है।

Indore

जीतू पटवारी बन सकते हैं अध्यक्ष

जीतू पटवारी के सियासी करियर पर एक नजर डालें तो जीतू पटवारी कांग्रेस के उन कद्दावर नेताओं में से हैं, जिनका प्रभाव पूरे प्रदेश पर दिखाई देता है। जीतू पटवारी ने अपनी राजनीति युवा कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर शुरू की थी, जहां जीतू पटवारी युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। साथ ही जीतू पटवारी राऊ विधानसभा से दो बार विधायक रहे हैं, तो वहीं कमलनाथ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दायित्व भी निभा चुके हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बेहद करीबी माने जाने वाले जीतू पटवारी संगठन में भी अलग-अलग दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर चुके हैं।

राहुल गांधी के खास माने जाते हैं पटवारी

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी को राहुल गांधी का खास माना जाता है। यही कारण है कि, जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्य प्रदेश पहुंचे थे तो जीतू पटवारी को राहुल गांधी के साथ देखा जा रहा था। वहीं अब पटवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी को भी राहुल गांधी की इन्हीं करीबियों से जोड़कर देखा जा रहा है। इधर, अब जीतू पटवारी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आ रहा है, जहां कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस जीतू पटवारी के नेतृत्व में कुछ खास कर दिखाएगी।

ये भी पढ़े- MP News: जीतू पटवारी बने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, उमंग सिंघार को नेता प्रतिपक्ष बनाया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+