अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे एमपी सीएम मोहन यादव, टेका मत्था...खुशाहली की अरदास
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार 30 मई को पंजाब के अमृतसर पहुंचे। यहां स्वर्ण मंदिर में सीएम मोहन यादव ने मत्था टेककर वाहेगुरु से समस्त प्रदेशवासियों की समृद्धि, खुशहाली एवं कल्याण हेतु अरदास की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंदिर में दर्शन करने से उन्हें गहरी संतुष्टि मिली।
एमपी सीएम मोहन यादव को इस दौरान श्री हरमंदिर साहिब जी, स्वर्ण मंदिर समिति ने स्वर्ण मंदिर की प्रतिकृति भेंट की। पंजाब के अपने दौरे के दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी की भी आलोचना की। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों को याद किया और स्वर्ण मंदिर पर हमले की निंदा की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस फूट डालो और राज करो की विचारधारा पर चलती है। यादव ने प्रार्थना की कि कांग्रेस पार्टी अपने तौर-तरीके बदले और होश में आए। इस दौरान सीएम यादव ने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश का नेतृत्व करेंगे और भाजपा सरकार बनाएगी।
आपको बता दें कि अमृतसर दौरे से पहले सीएम यादव ने झारखंड के दुमका में पार्टी उम्मीदवार सीता सोरेन के लिए प्रचार किया। उन्होंने सीता सोरेन के लिए जनता का समर्थन मांगा और पिछले 10 सालों में भाजपा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने दावा किया कि झारखंड के लोग भाजपा के लिए 400 सीटें मांग रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications