राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानिये क्या कहा?

Ram Mandir: जैसे जैसे राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का दिन नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे राम भक्तों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राम मंदिर समारोह को लेकर वीडियो संदेश जारी किया है।

madhya pradesh CM Mohan Yadav message over ram mandir inauguration

इस खास अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को संबोधित किया और कहा कि 22 जनवरी के दिन दिवाली की तहर उत्सव मनाया जाना चाहिए। राम मंदिर निर्माण में बहुत लोगों का सहयोग रहा है। भगवान राम को भगवान विष्णु का अवतार माना गया हैं। मान्यता है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य साल 2020 में ही पूरा हो जाता, लेकिन कोरोना के कारण काम आगे नहीं बढ़ पाया था। वहां खुदाई में भगवान की कुछ मूर्तियां भी मिली थीं, जिनको मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षित रखवाया था। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब तक मंदिर नहीं बन जाता, तब तक वहां नहीं जाएंगे। इसके बाद 5 अगस्त 2020 को राम मंदिर की नींव रखी गई और निर्माण कार्य शुरू हुआ। इसमें काफी लोगों का सहयोग रहा।

अब जब राम मंदिर का कार्य पूरा होने को है, तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 दिन का अनुष्ठान कर रहे हैं। इसके बाद संत और साधुओं का कहना है कि जो भी लोगों इस मंदिर में योगदान करना चाहते हैं तो कर सकते हैं। राम भक्तों के लिए यहाँ पर सारी सुविधाएं की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+