CM मोहन यादव ने पाकिस्तान की आपत्ति पर यूं दिया तगड़ा जवाब, कहा- नहीं खत्म होगा अखंड भारत का सपना

Madhya Pradesh News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अखंड भारत को लेकर बड़ा बयान दिया था। सीएम मोहन यादव के इस बयान पर अब पाकिस्तान ने कड़ी आपत्ति जताई है। पाकिस्तान की इस आपत्ति पर एक बार फिर एमपी सीएम ने चुटकी ले ली।

सीएम मोहन यादव ने कहा कि किसी के ऐतराज करने या आपत्ति जताने से सच बदल तो नहीं जाएगा। दरअसल, सीएम मोहन यादव द्वारा दिए गए अखंड भारत के बयान पर पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी की आपत्ति जताई थी। पाकिस्तान के इसी आपत्ति पर एमपी सीएम मोहन यादव ने तगड़ा जवाब दिया।

Madhya Pradesh CM Mohan Yadav

आपत्ति करने से बात समाप्त नहीं हो जाएगी: मोहन यादव
सीएम मोहन यादव ने पाकिस्तान की आपत्ति पर कहा, 'हम सब जानते है कि सिंध से जो विस्थापित लोग आएं हैं, उसके पहले अखंड भारत ही था। ननकाना सहित कई स्थल हमारे अतीत में अखंड भारत के जो हिस्से रहे हैं। पंजाब सिंध, गुजरात ,मराठा आज भी हमारे राष्ट्र गान में हैं। हम सिंध को अलग कैसे छोड़ सकते हैं।'

किसी की आपत्ति से समाप्त नहीं होगा अखंड भारत का सपना
सीएम यादव ने आगे कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर में भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमारा सांस्कृतिक अखंड भारत का जो सपना हजारों हजार साल से रहा है। वो किसी के आपत्ति करने या फिर किसी के ऐतराज जताने से बदल तो नहीं जाएगी, वह अपनी जगह स्थाई रहेगा।

क्या कहा था पाकिस्तान ने?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाक विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी हुए बयान में कहा गया था कि भारत में बढ़ता हिंदुत्व विचारधारा धार्मिक सद्भाव और क्षेत्रीय शांति के लिए गंभीर खतरा है। भारत को दो प्रमुख राज्यों, यूपी और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्रियों ने बाबरी मस्जिद के विध्वंस और राम मंदिर के उद्घाटन को पाकिस्तन के कुछ हिस्सों को फिर से हासिल करने की दिशा में पहला कदम बताया है।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने आगे कहा था कि भारत में बढ़ते ऐसे मामलों पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय संज्ञान ले। पाकिस्तान ने यह अपील संयुक्त राष्ट्र से भी की है। साथ ही, पाकिस्तान ने भारत सरकार से मुसलमानों सहित धार्मिक अल्पसंख्यकों और उनके पवित्र स्थानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+