बालाघाटः लॉकडाउन में पत्नी का खुला चार साल से छिपा हुआ राज, पड़ोसी निकला प्रेमी

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां अवैध संबंध का पता चलने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। लॉकडाउन के चलते जब पति घर पर हमेशा रहने लगा तो उसे पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी हुई। इसके बाद जब उसने पत्नी को समझाने की कोशिश की तो पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची।

लॉकडाउन में खुला अवैध संबंध का राज

लॉकडाउन में खुला अवैध संबंध का राज

बालाघाट कोतवाली पुलिस ने एक मामले का खुलासा किया है, जिसमें बताया गया है कि पत्नी ने अपने प्यार में आड़े आ रहे पति को प्रेमी के साथ मिलकर रास्ते से हटा दिया। हत्यारोपित महिला का पड़ोस के युवक के साथ पिछले 4 साल से प्रेम संबंध था। लॉकडाउन के दौरान जब पति घर पर रहा तो इस बात का उसे पता चला। इसके बाद उसने पत्नी को रोका तो महिला ने साजिश कर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी।

पत्नी और उसके प्रेमी ने की हत्या

पत्नी और उसके प्रेमी ने की हत्या

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बीते 17 मई को सुबह कोतवाली पुलिस ने बालाघाट के बंजरघाट मार्ग पर नाले से अंकित मेश्राम नाम के युवक की लाश बरामद हुई थी। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मृतक की पत्नी ने ही अपने प्रेमी और उसके दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया है।

पड़ोसी युवक निकला प्रेमी

पड़ोसी युवक निकला प्रेमी

पुलिस ने बताया कि हत्यारोपित पत्नी बबीता मेश्राम के चाल साल पहले से गुड्डू उर्फ भीमेश साठे के साथ प्रेम संबंध थे और इसकी जानकारी पति अंकित मेश्राम को कुछ दिन पहले ही हुई थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच काफी विवाद भी हुआ और इससे गुस्साई उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी गुड्डू के साथ अपने रास्ते से हटाने की साजिश रची।

पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने तीनों आरोपितों को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन के कारण इन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम नहीं दिया था लेकिन जैसे ही लॉकडाउन खुला, वैसे ही उन्होंने इस घटना को अंजाम देने के लिए 16 मई की शाम में अंकित को पूर्व परिचित होने के चलते शराब पार्टी करने के नाम पर बुलाया था। जब अंकित बजरंग घाट रोड पर पहुंचा वैसे ही पूर्व से ही गुड्डू साठे और उसके साथी साजिद हुसैन ने गमछा फंसा कर उसका गला घोंट दिया और शव को निकट के नाले में फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+