मध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा: ढाबे में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, 6 लोगों की मौत
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश में बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक एक ढाबे में घुस गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, वहीं कुछ लोग घायल भी हुए हैं। बताया जा रहा है कि ढाबे पर कुछ लोग खाना खा रहे थे इसी दौरान अचानक ही ये हादसा हुआ। घटना की सूचना के बाद तुरंत पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिस ट्रक से हादसा हुआ उसे पकड़ लिया गया है।

ये दर्दनाक हादसा छिंदवाड़ा के हर्रई में हुआ। जानकारी के मुताबिक एक तेज रफ्तार ट्रक ने अचानक ही एक ढाबे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा कितना भयानक था ये तस्वीरें देखकर समझा जा सकता है। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। ट्रक की चपेट में आकर पूरा ढाबा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद मामले की सूचना मिलते ही पुलिस को दी गई, फिलहाल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस की ओर से बताया गया कि हादसा दोपहर तकरीबन 3 बजे के आस-पास हुआ। हादसे में ढाबा चलाने वाले एक ही परिवार के तीन लोगों समेत कुल 6 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि जिस ट्रक से हादसा हुआ वो राजस्थान का बताया जा रहा है। हालांकि ड्राइवर घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस आरोपी ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।
-
क्या शाजापुर कलेक्टर नियम नहीं जानतीं? हाईकोर्ट की तीसरी फटकार, वेतन वृद्धि रोकने के आदेश पर स्टे -
MP News: क्या अब मिलेगा संविदा कर्मचारियों को पूरा हक? सरकार सख्त—ग्रेच्युटी, अनुकम्पा नियुक्ति पर मांगा जवाब -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
क्या आपने देखा पण्डोखर धाम का ये अनोखा फैसला? 2–22 अप्रैल मेले में सब कुछ FREE, जानिए कैसे मिलेगा फायदा -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Madhya Pradesh: इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ सिंधिया का फ्री मेगा मेडिकल कैंप, गांवों में फ्री इलाज -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव?












Click it and Unblock the Notifications