एलपीजी गैस से भरा ट्रक पलटा, प्रशासन ने सील किया दो किलोमीटर का एरिया
सागर। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही घना कोहरा छाने का सिलसिला शुरू हो गया है। बीती रात छाए कोहरे के सागर में देवरी मार्ग पर परासिया मोड़ एक टैंकर पलट गया, जो एलपीजी गैस से भरा हुआ था। टैंकर पलटने के बाद उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। ऐतिहातन प्रशासन ने घटनास्थल के आस-पास के दो किलोमीटर के एरिया को सिल कर दिया। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा गया।

शनिवार दोपहर एक बजे तक बीना रिफाइनरी से आई रेस्क्यू टीम ऑपरेशन में जुटी थी। टैंकर के पलटते ही ड्राइवर और क्लीनर कूद गए। उन्होंने घटना की जानकारी कंपनी को दी। इसके बाद कंपनी ने जिला प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ओस और कोहरा होने के कारण गैस खेत में फैल गई है। टैंकर पर दूर से निगाह रखी जा रही है। किसी को भी उसके पास नहीं जाने नहीं दिया जा रहा है। दो किलोमीटर के इलाके को सील कर दिया गया है।
जिला प्रशासन का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी होगी, गैस का असर कम होगा। फिलहाल, टैंकर से गैस का रिसाव जारी है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। आसपास के इलाके में माचिस तक नहीं जलाने की मुनादी कराई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications