MP News: CM मोहन यादव ने अबू धाबी में एशिया जु-जित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता को दी बधाई
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अबू धाबी में आयोजित आठवीं एशिया जु-जित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने पर हर्षिता विश्वकर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी है।
सीएम मोहन यादव ने कहा कि बेटी हर्षिता तुम पर गर्व है। उन्होंने कहा कि पन्ना की हमारी बेटी हर्षिता विश्वकर्मा ने अबू धाबी में आयोजित आठवीं एशिया जु-जित्सु चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त कर संपूर्ण मध्यप्रदेश और देश को गौरवान्वित किया है।

सीएम मोहन यादव ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए हर्षिता को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल आपको उज्ज्वल भविष्य का शुभाशीष प्रदान करें।
यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: जबलपुर में ट्रैक्टर पलटने से 5 बच्चों की मौत, सीएम मोहन यादव ने जताया गहरा दुख












Click it and Unblock the Notifications