ससुराल आते ही दुल्हन ने पहली बार बनाई चाय, दूल्हे समेत सब हो गए बेहोश, देखें VIDEO
Tikamgarh News, टीकमगढ़। घर शादी की खुशियों से सराबोर था। हर कोई नवनवेली दुल्हन के स्वागत-सत्कार को लेकर उत्साहित था। इस बीच दुल्हन शाम को ने सबके चाय बनाई। फिर जो हुआ उसकी परिवार में किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। दरसअल, यह दुल्हन लुटेरी (Looteri Dulhan) निकली और चाय में जहरीला पदार्थ देकर सबको बेहोश् कर दिया। फिर नकदी व जेवर लेकर फरार हो गई। मामला मध्यप्रदेश के झांसी जनपद का है।

दलाल को दिए 60 हजार रुपए
मध्यप्रदेश के निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर थाना इलाके के गांव लिदबाहा निवासी बलवीर यादव ने बताया कि उसकी शादी नहीं हो रही थी। उसके परिवार ने एक दलाल से सम्पर्क किया। दलाल ने दो दिन पहले 60 हजार रुपए लेकर झांसी जनपद के बरुआसागर मंदिर में एक युवती से उसकी शादी करवा दी। शादी के महज 48 घंटे बाद शाम को दुल्हन ने पूरे परिवार के लिए चाय बनाई। चाय दुल्हा बलवीर, उसके माता-पिता और भाई ने पी थी।

चाय में दिया जहरीला पदार्थ
दुल्हन के हाथ से चाय पीने के बाद सभी को नींद आने लगी और वे सो गए। सुबह पड़ोसियों ने इनके घर पर कोई हलचल नहीं देखी तो किसी अनहोनी की आशंका में घर पहुंचे तब बलवीर और उसके परिजन अचेत अवस्था में पड़े मिले। दुल्हन घर से गायब थी। पड़ोसियों ने इनका डॉयल 100 की मदद से पृथ्वीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया। जहां से गंभीर हालात में बलवीर को मेडिकल कॉलेज रैफर किया गया है।

दुल्हन का नहीं लगा सुराग
उधर, सूचना पाकर पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आखिर वह लुटेरी दुल्हन कहां गई और बलवीर के घर से क्या क्या चुरा कर ले गई है। उसे भगाने में किसने मदद की। इन सभी पहलुओं पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Click it and Unblock the Notifications