Loksabha election 2024: आजमगढ़ से दावेदार कौन, अखिलेश यादव के सामने निरहुआ बचा पाएंगे अपनी सीट?
Lok sabha election Azamgarh, निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान अगले महीने कर सकता है। चुनावों के ऐलान से पहले राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। कई दलों ने अपने कई उम्मीदवारों के नामों का ऐलान भी कर दिया है।
आज हम 'दावेदार कौन?' चुनावी सीरीज के तहत यूपी की आजमगढ़ हॉट सीट को लेकर चर्चा करने वाले हैं। इसी सीट पर सपा की ओर से और बीजेपी की ओर से कई नाम सामने आए हैं। सपा की ओर से जहां अखिलेश यादव और धर्मेंद्र यादव के नामों पर चर्चा है।

आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए होने वाले चुनाव में अभी से तैयारी शुरू हो गई है। जो हाल ही में समाजवादी पार्टी की ओर से जारी की गई प्रभारियों की सूची से देखने को मिली।सभी संभावित प्रत्याशियों को लेकर अब तीनों पार्टियों की स्थिति कुछ हद तक साफ हो चुकी है।
अखिलेश या धर्मेंद्र?
माना जा रहा है कि आजमगढ़ सीट से समाजवादी पार्टी की ओऱ से अखिलेश यादव फिर से मैदान में उतर सकते हैं। बता दें कि अखिलेश यादव 2019 में यहां से लोकसभा के लिए चुने गए थे। हालांकि बाद में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद अखिलेश ने इस सीट से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद इस सीट से पार्टी ने धर्मेंद्र यादव को मैदान में उतारा था। जो बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव निरहुआ से हार गए थे। हालांकि निरहुआ का जीत का अंतर काफी कम था।
खबरें ये भी सामने आई हैं कि अखिलेश कन्नौज से भी चुनाव जीत सकते हैं। ऐसी स्थिति में आजमगढ़ सीट से धर्मेंद्र यादव को उतारा जा सकता है। धर्मेंद्र पिछला चुनाव भले ही हार गए हो,लेकिन सपा की इस सीट पर काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। हाल ही उन्हें इस सीट का प्रभारी भी बनाया गया है। धर्मेंद्र यादव को आज़मगढ़ की ज़िम्मेदारी मिलने के बाद वो एक बार फिर पुरानी चुनौती का सामना करते दिखेंगे।
आजमगढ़ लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली 5 विधानसभा गोपालपुर, सगड़ी, मुबारकपुर, आजमगढ़ सदर और मेहनगर का क्षेत्र शामिल है। इन सभी विधानसभा में समाजवादी पार्टी ने जीत दर्ज की है। सपा को पूरा भरोसा है कि, वह इस सीट पर आसानी से जीत हासिल कर लेंगे।
क्या बीजेपी निरहुआ पर फिर जताएगी भरोसा?
बीजेपी की ओर से इस सीट पर सबसे प्रबल उम्मीदवार दिनेश लाल यादव बताए जा रहे हैं। जिन्होंने सपा के हाथ इस सीट को छीनकर बीजेपी की छोली में डाल दिया था। ऐसे में माना जा रहा है कि, पार्टी उन पर फिर से विश्वास जता सकती है। हाल ही में भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव निरहुआ ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को चुनौती दी है कि वह इस बार आजमगढ़ से खुद चुनाव लड़ लें, असलियत पता चल जाएगी।
बसपा गुड्डू जमाली को उतारकर बिगाड़ सकती है समीकरण
बसपा जिले की मुबारकपुर विधानसभा सीट से 2 बार विधायक रह चुके गुड्डू जमाली को अपना उम्मीदवार बना सकती है। आजमगढ़ इलाके में जमाली की काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। पिछले उपचुनाव में बसपा उम्मीदवार शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली को 2,66,210 मिले थे। माना जा रहा था कि, धर्मेंद्र की हार की सबसे बड़ी वजह बसपा उम्मीदवार जमाली थे।












Click it and Unblock the Notifications