दिग्विजय सिंह ने खोजा बैलेट पेपर से चुनाव कराने का तरीका, राजगढ़ से 400 प्रत्याशी भरेंगे नामांकन
Loksabha Election को लेकर मध्य प्रदेश में चुनावी तैयारी रफ्तार पकड़ रही है, जहां प्रत्याशी अलग-अलग क्षेत्र में पहुंचकर चुनाव प्रचार करते नजर आ रहे हैं। राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह चुनाव प्रचार के दौरान अलग-अलग गांव में पहुंच रहे हैं, जहां भी जनता से संवाद कर रहे हैं।
पिछले कई दिनों से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहे राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने गांव में लगी चुनावी चौपाल के दौरान जनता से 400 पार उम्मीदवार राजगढ़ लोकसभा सीट से खड़े करने की बात कही। साथ ही दिग्विजय सिंह का मानना है कि, यदि 400 पार उम्मीदवार लोकसभा सीट से खड़े हो जाएंगे तो चुनाव आयोग को बैलेट पेपर से चुनाव कराने होंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान राजगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने जनसभा में जनता से पूछा कि, बैलेट पेपर से चुनाव करना चाहते हैं, या मशीन से चुनाव करना चाहते हैं। दिग्विजय सिंह के पूछते ही जनता ने जवाब दिया, बैलेट पेपर से चुनाव करना चाहते हैं। वहीं इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, मशीन से चुनाव कराने वाले हाथ उठाओ, तब किसी ने भी हाथ नहीं उठाया, और लोगों ने कहा कि, मशीन से चुनाव पसंद नहीं है, फिर इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कहा कि, इसके लिए एक ही तरीका है, उसका तरीका यह है की 400 उम्मीदवार खड़े हो लोकसभा सीट से तो बैलेट पेपर आ जाएगा।
वहीं दिग्विजय सिंह की बात सुनते ही जनता ने कहा कि, मंजूर है, उम्मीदवारों की संख्या 400 कर देंगे। जनता में से किसी व्यक्ति ने कहा कि, मोदी की 400 पार सीट नहीं होगी, लेकिन राजगढ़ लोकसभा सीट से 400 पार उम्मीदवार जरूर हो जाएंगे। वहीं दिग्विजय सिंह ने कहा कि, इसके लिए मैं तैयारी कर रहा हूं।
ये भी पढ़े- Indore News: किस काम में कलाकार हैं कैलाश विजयवर्गीय, सज्जन सिंह वर्मा ने खोला राज












Click it and Unblock the Notifications