Indore News: किस काम में कलाकार हैं कैलाश विजयवर्गीय, सज्जन सिंह वर्मा ने खोला राज
Loksabha Election से पहले सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां सियासत के गढ़ इंदौर में बयान बाजी का सिलसिला तेज गति से जारी है। इधर, अब एक बार फिर इंदौर लोकसभा को 8 लाख से जीतने के दावे पर कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस नेताओं के निशाने पर नजर आ रहे हैं, जहां अबकी बार सज्जन सिंह वर्मा ने विजयवर्गीय पर निशाना साधा है।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के 8 लाख वोटों से चुनाव जीतने के सवाल का जवाब देते हुए कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, कैलाश जी ने मशीन सेटिंग कर ली होगी, मशीन सेटिंग में तो कलाकार लोग हैं। मानकर चलिए यदि ईमानदारी का चुनाव होगा तो जब सत्यनारायण पटेल चुनाव लड़े थे तब वे मात्र 11000 वोटो से हारे थे, हो सकता है अक्षय बम 25000 वोटो से चुनाव जीत जाए।

कांग्रेस प्रत्याशी बम ने दिया था चैलेंज
सज्जन सिंह वर्मा से पहले इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम भी कैलाश विजयवर्गीय को जवाब दे चुके हैं जहां अक्षय बम ने 8 लाख से चुनाव जीतने के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर पलटवार करते हुए अक्षय बम ने कहा कि, अगर मंत्री जी में हिम्मत है तो लिख कर दें, नहीं तो सांसद इस्तीफा देने को तैयार रहें। बता दें कि इंदौर से कांग्रेस ने शिक्षाविद अक्षय बम को लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है, जहां अक्षय बम चुनावी तैयारी में जुटे हुए नजर आ रहे हैं।
विजयवर्गीय ने ठोका था जीत का दावा
लोकसभा चुनाव के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां संगठन की ओर से अलग-अलग बैठकों और अभियानों का सिलसिला जारी है। इस बीच सियासत का गढ़ कहे जाने वाले शहर इंदौर में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी विधानसभा में कार्यालय का उद्घाटन किया था।कार्यालय उद्घाटन समारोह में विजयवर्गीय ने एक बार फिर बड़ा बयान देते हुए, इंदौर लोकसभा से BJP प्रत्याशी के 8 लाख से ज्यादा वोटो से जीतने का दावा ठोका था।
ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP की 6 सीटों पर फंसा कांग्रेस के टिकट का पेंच, कब होगा प्रत्याशी ऐलान, जानिए












Click it and Unblock the Notifications