Loksabha Election: हाईकमान की 'हां' के आगे नहीं चली नेताओं की 'ना', MP में कांग्रेस के दिग्गज चुनाव लड़ेंगे

Loksabha Election की तैयारी में झूठी कांग्रेस अब तक अपने प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी नहीं कर सकी है, जहां लगातार हो रहे मंथन के बीच अब हाई कमान ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ने का आदेश दिया है। यही कारण है कि, मध्य प्रदेश के चुनावी रण में कांग्रेस के दिग्गज नेता भी दिखाई देंगे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस के जो दिग्गज चुनाव मैदान में नजर आ सकते हैं, उनमें प्रमुख तौर पर राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, और वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नाम शामिल हैं।

Bhopal

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की 18 सीटों पर कांग्रेस को प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना है, जहां इससे पहले राजधानी दिल्ली में लगातार हो रहे मंथन के बीच दिग्गज नेताओं ने चुनाव लड़ने से इनकार किया था, लेकिन बावजूद इसके हाई कमान ने दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ने का आदेश दे दिया है, जिसका संकेत खुद राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भोपाल में दिया है, जहां दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस ने राजगढ़ लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह, गुना या खंडवा लोकसभा सीट से अरुण यादव तो वहीं इंदौर लोकसभा सीट से जीतू पटवारी का नाम आगे बढ़ा दिया है जिसकी घोषणा अब जल्द ही कांग्रेस कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की जिन 18 सीटों पर कांग्रेस को प्रत्याशी घोषित करने हैं, वहां से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिग्गज नेताओं से संपर्क किया है, लेकिन दिग्गज नेता चुनाव लड़ने पर राजी नहीं हो रहे। यही कारण है कि, अब कांग्रेस इन 18 सीटों से युवा और महिलाओं को मौका देने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, इनमें से कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नाम का ऐलान भी कांग्रेस कर सकती है। साथ ही कुछ सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रहे चेहरों को मैदान में उतर जा सकता है।

ये भी पढ़े- कौन हैं अरुण यादव, जिन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+