कौन हैं अरुण यादव, जिन्हें ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ा सकती है कांग्रेस, जानिए

देशभर के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ MP में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग की ओर से चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है, जहां MP में लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अब तैयार नजर आ रही है। वहीं अब कांग्रेस जल्द अपनी एक और सूची जारी कर सकती है, जिसमें कांग्रेस गुना समेत 18 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करेगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव को लोकसभा का चुनाव लड़ा सकती है, जहां कांग्रेस अरुण यादव को खंडवा या गुना लोकसभा से प्रत्याशी बनाएगी।

Indore

कई महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल रहे यादव

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अरूण यादव के पास वर्तमान में भले ही पार्टी की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी ना हो लेकिन यादव पार्टी में तमाम बड़े पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं, जहां यादव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, तो वहीं खरगोन लोकसभा सीट से सांसद का दायित्व निभा चुके हैं, इतना ही नहीं यादव केंद्रीय राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। बहरहाल, अब देखने वाली बात होगी की एमपी की एक मात्र राज्यसभा सीट से कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाती है।

इस कारण अटकी लिस्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश की जिन 18 सीटों पर कांग्रेस को प्रत्याशी घोषित करने हैं, वहां से कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने दिग्गज नेताओं से संपर्क किया है, लेकिन दिग्गज नेता चुनाव लड़ने पर राजी नहीं हो रहे। यही कारण है कि, अब कांग्रेस इन 18 सीटों से युवा और महिलाओं को मौका देने की तैयारी में है। इतना ही नहीं, इनमें से कुछ सीटों पर चौंकाने वाले नाम का ऐलान भी कांग्रेस कर सकती है। साथ ही कुछ सीटों पर पहली बार चुनाव लड़ रहे चेहरों को मैदान में उतर जा सकता है।

ये भी पढ़े- Indore News: 'मुगालते दूर कर देंगे', कांग्रेस नेताओं की BJP को दो टूक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+