Indore News: 'मुगालते दूर कर देंगे', कांग्रेस नेताओं की BJP को दो टूक

Loksabha Election के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है, जहां प्रत्याशी चयन को लेकर लगातार कांग्रेस मंथन करती नजर आ रही है। इधर, अब सियासत के गढ़ इंदौर से कांग्रेस किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी फिलहाल इस पर किसी तरह की कोई सहमति नहीं बन पाई है। वहीं लगातार कांग्रेस इंदौर से प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन करती नजर आ रही है।

इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव एवं प्रवक्ता जौहर मानपुरवाला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि, इंदौर लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दमदारी से चुनाव लड़ेगी, और कांग्रेस के पास चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों की लंबी फौज है। भाजपा के नेता सत्ता के नशे में चूर होकर घमंड और अभियान में अनर्गल बयान दे रहे हैं। भाजपा मुगालते में है। कांग्रेस पार्टी के पास जमीनी और संघर्षील कार्यकर्त्ता की फौज है।

Indore

भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत की मुंगेलीलाल के सपने देख रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें दो सीट पर लाकर भी खड़ा कर चुकी है। इंदौर शहर कांग्रेस ने एक ने एक नेता पांच बूथ का नारा दिया है, जिसमे हर एक नेता पांच-पांच बूथों की जिम्मेदारी लेकर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी को विजय बनाने में अपना योगदान देंगे।

कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने कहा कि, इंदौर शहर का कांग्रेस का कार्यकर्ता बहुत उत्साह में है, और वह अपनी जिम्मेदारी को भली-भांति समझकर कांग्रेस पार्टी को विजय बनाने में अपना सहयोग देंगे। भाजपा नेता घमंड में चूर होकर अनाप-शनाप बयान दे रहे हैं। लेकिन हकीकत तो यह है कि पिछले 10 सालों में भाजपा ने जो भी वादे किए थे वह एक भी पूरे नहीं हुए।

कालाधन लाने की बात हो, बेरोजगारी की बात हो, किसानों की आय दुगने करने की बात हो, मजदूर की बात हो, व्यापारियों की बात हो, महंगाई चरम सीमा पर है। कुल मिलाकर भाजपा नेता धर्म संप्रदायों में भेदभाव करके अपने चुनाव जीतने के सपने देख रही है। लेकिन जनता जनार्दन है,सब देख रही है। कांग्रेस प्रत्याशी दमदारी से चुनाव भी लड़ेंगे और जीतेंगे भी।

ये भी पढ़े- MP News: होली बाद BJP देगी कांग्रेस को झटका, दलबदल का बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+