BJP ने काटा प्रज्ञा ठाकुर का टिकट तो पूर्व CM दिग्विजय ने जताई चिंता, भोपाल सांसद से इतनी सहानुभूति क्यों?

Digvijay Singh News: लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी की पहली लिस्ट जारी होने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत गरमाई हुई है। इसे लेकर दिग्विजय सिंह ने बयान दिया। वहीं उन्होंने भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर के प्रति सहानुभूति जताई है। जिसके कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं।

हरदा विस्फोट पीड़ितों के बीच भूख हड़ताल पर पहुंचे दिग्विजय सिंह अचानक भोपाल सांसद प्रज्ञा ठाकुर पर सहानुभूति जताने लगे। जब पत्रकारों ने उनसे प्रज्ञा ठाकुर का टिकट कटने को लेकर पूछा तो उन्होंने कहा कि उनके साथ पूरी सहानुभूति है।

MP Pragya Thakur Digvijay sympathy

जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो वह कहां से चुनाव लड़ेंगे तो वह बोले कि राज्यसभा सांसद हूं‌। इसलिए चुनाव लड़ने आवश्यकता नहीं है। फिर भी कांग्रेस का कार्यकर्ता हूं तो जो पार्टी निर्देश देगी उसका पालन होगा। राज्य में कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि हम सभी 29 सीटों पर लडेंगे

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर पर 100 रूपये कम करने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि बड़ा आसान है पहले 400 के 1200 करते हैं फिर 200 कम करते हैं। और चुनाव के पहले 100 कम करते हैं। उन्होंने कहा कि पहले जेब से 500 रुपये निकालते हैं और चुनाव से पहले 100 रुपये डाल देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+