राजेश मिश्रा का नामांकन भरवाने सीधी पहुंचे CM मोहन यादव, कांग्रेस को कुछ इस तरह घेरा

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मध्य प्रदेश के छह जिलों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में आज (बुधवार 20 मार्च) से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीधी पहुंचे और यहां पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी राजेश मिश्रा के पक्ष में रोड शो किया। साथ ही, नामांकन फार्म भरवाया।

सीधी रवाना होने से पहले सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी पर भी तीखा कटाक्ष किया। दरअसल, सीएम ने कहा कि सभी पार्टी अपने मैदान पकड़े है, लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी तक कांग्रेस के ठिकाने नहीं हैं। उन्हें (कांग्रेस) अभी मध्य प्रदेश में करीब 18 प्रत्याशी घोषित करना बाकी है।

MP CM Mohan Yadav

सीएम यादव ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए कहा, 'भाजपा ने अपने अधिकांश प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। लोकतंत्र में तो हम चाहते है कि सभी पार्टियां स्वस्थ रहे और अपने मैदान पकड़े। लेकिन दुर्भाग्य के साथ अभी कांग्रेस के ठिकाने नहीं हैं। मेरी जानकारी में अभी उनके 18 प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है।'

इतना ही नहीं, सीएम मोहन यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मध्य-प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चलने का वातावरण दिख रहा है। आज से हमारे प्रत्याशियों का फॉर्म भरने का क्रम जारी है। आज मैं सीधी का फॉर्म भराने जा रहा हूं। आपको बता दें कि सीएम मोहन यादव आज सीधी, डिंडौरी और जबलपुर प्रवास पर रहेंगे।

इस दौरान वे सीधी में लोकसभा प्रत्याशी राजेश मिश्रा के पक्ष में रोड शो करेंगे औरनामांकन फार्म भरवाया। इसके बाद सीधी में जनसभा को भी संबोधित करेंगे। तो वहीं दोपहर 01:45 सीएम यादव डिंडौरी पहुंचेंगे और यहां रानी अवंतिबाई स्मारक पर पुष्पांजलि एवं सभा को संबोधित करेंगे।

इसके बाद सीएम यादव 3 बजे जबलपुर पहुंचेंगे और यहां लोधी समाज के कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही, नयानगर आश्रम में आचार्य समय सागर महाराज से भेंट करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+