आज हुए लोकसभा चुनाव तो एमपी में BJP पर भारी पड़ जाएगा इंडिया अलायंस? क्या कहता है सर्वे?
India TV survey: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी राजनीतिक पार्टियां जुट गई हैं, भाजपा जहां दावा कर रही है कि वो इस बार भी सत्ता में शानदार वापसी करेगी और पीएम मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए बना विपक्षी दलों का गठबंधन 'इंडिया अलायंस' का कहना है कि इस बार वो भाजपा को सत्ता में आने नहीं देगी।
हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद से तो भाजपा के हौसले काफी बुलंद हैं क्योंकि इन राज्यों के चुनावी नतीजे लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल माने जा रहे थे, जिसमें भाजपा ने बाजी मारी है।
लोकसभा चुनाव के नतीजे अलग होंगे: कांग्रेस
इन्हीं राज्यों में से एक था मध्य प्रदेश, जहां भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है और एक नए चहेरे को सीएम बनाया है। हालांकि कांग्रेस का दावा है कि लोकसभा चुनाव के नतीजे इससे ठीक उलट होंगे क्योंकि हर चुनाव अलग होता है।
तो क्या सच में ऐसा होगा? क्या लोकसभा चुनाव में इंडिया अलायंस भारी पड़ जाएगा एनडीए पर? ये ही सवाल सबके दिमाग में घूम रहा है, इसी बात को जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया और जनता के मन को टटोलने की कोशिश की।
INDIA अलायंस और NDA को कितनी सीटें मिलेंगी?
उसने जनता से सीधे प्रश्न किया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो मध्य प्रदेश में INDIA अलायंस और NDA को कितनी सीटें मिलेंगी? सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला उत्तर दिया।
एमपी में लोकसभा की 29 सीट
आपको बता दें कि एमपी में लोकसभा की 29 सीट हैं। सर्वे में जनता ने NDA को 25 सीटें INDIA अलायंस को दी है 4 सीटें और अन्य के खाते में जीरो सीटें आई हैं।
मतलब कहने का ये कि मौजूदा तारीख में बीजेपी का जलवा मध्य प्रदेश में बरकरार है और विपक्षी गठबंधन उसका कुछ बिगाड़ नहीं पा रहा है। देखते हैं कि इस सर्वे की बातें सही साबित होती हैं या नहीं। ये सर्वे पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है। इस सर्वे पर आप अपनी प्रतिक्रया जरूर दें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।
साल 2019 में क्या थी लोकसभा परिणाम की स्थिति
- लोकसभा की 29 सीट
- NDA -28
- कांग्रेस -1
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में 29 में से 28 सीटों पर जीत हासिल की और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केवल एक सीट जीती।
साल 2014 में क्या थी लोकसभा परिणाम की स्थिति
- लोकसभा की 29 सीट
- NDA -27
- कांग्रेस -2
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में 29 में से 27 सीटों पर जीत हासिल की और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने केवल 2 सीट जीती थी।
मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 चुनाव परिणाम
230 में से 163 सीटें बीजेपी ने जीती तो वहीं कांग्रेस 63 सीटों पर संतोष करना पड़ा। फिलहाल सर्वे तो एनडीए के ही जीतने की बात कर रहा है, देखते हैं कि चुनावी नतीजे इस सर्वे की तरह ही आते हैं या वाकई इस बार मध्य प्रदेश में स्थिति बदलती है।












Click it and Unblock the Notifications