Exit Poll पर दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने चौंकाया, इस TV चैनल से पूछा सवाल
Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब मतदान संपन्न हो चुका है, जहां मतगणना का इंतजार जारी है। 4 जून को देशभर में मतगणना होगी, जहां इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए नतीजे की घोषणा होगी। वहीं इससे पहले अब लगातार एग्जिट पोल सामने आने का सिलसिला जारी है।
देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के लिए भी एग्जिट पोल सामने आए हैं, जहां एग्जिट पोल में BJP को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं अब इसके बाद लगातार सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है, जहां पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं।

दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा की, राजगढ़ लोक सभा क्षेत्र तीन ज़िलों में फैला हुआ है- राजगढ़, गुना और आगर मालवा। अगर किसी TV चैनल को यहाँ Exit poll करना था तो उसको इन तीनों ज़िलों में अपने लोग भेजने थे। क्या उन्होंने भेजे? राघोगढ़ से लेकर सुसनेर तक एक ही दिन में एक साथ वोट डालकर बाहर आ रहे लोगों से पूछना कि किसको वोट दिया और exit poll तैयार करना संभव नहीं। इसके लिए कम से कम 100 लोगों से ऊपर की टीम चाहिए। टीवी चैनलों के Exit Polls में राजगढ़ शामिल नहीं है। मेरी अपने सहयोगियों और समर्थकों से अपील है कि मतगणना पर ध्यान रखें ताकि कोई गड़बड़ी ना होने पाये।
सिंह ने लिखा की, राजगढ़ में चुनाव आप सबकी कड़ी मेहनत और जनता के समर्थन से लड़ा गया है। बस एक काउंटिंग वाले दिन की मेहनत बाकि है। हमारे मतगणना एजेंट्स से बस एक अनुरोध और है। जब तक नतीजा घोषित ना हो जाए तब तक अपनी टेबल ना छोड़ें। हम लड़े हैं और हम जीतेंगे!! कुलमिलाकर, देखा जाए तो 4 जून को देशभर में मतगणना होगी, जहां इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए नतीजे की घोषणा होगी। वहीं इससे पहले अब लगातार एग्जिट पोल सामने आने का सिलसिला जारी है।
ये भी पढ़े- 'रुझान अत्यंत आनंददायी है...', Exit Poll पर CM मोहन यादव ने कही ये बात












Click it and Unblock the Notifications