'रुझान अत्यंत आनंददायी है...', Exit Poll पर CM मोहन यादव ने कही ये बात
Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब मतदान संपन्न हो चुका है, जहां मतगणना का इंतजार जारी है। 4 जून को देशभर में मतगणना होगी, जहां इसके बाद लोकसभा चुनाव के लिए नतीजे की घोषणा होगी। वहीं इससे पहले अब लगातार एग्जिट पोल सामने आने का सिलसिला जारी है।
देशभर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के लिए भी एग्जिट पोल सामने आए हैं, जहां एग्जिट पोल में BJP को बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं अब इसके बाद लगातार सियासी बयानबाजी का दौर भी जारी है, जहां प्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव ने एग्जिट पोल में सामने आए अनुमान को लेकर आनंद व्यक्त किया है।

प्रदेश के मुखिया CM डॉ. मोहन यादव ने कहा कि, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हमारा अभियान चला था 'फिर एक बार मोदी सरकार', अभी तक के जो रुझान आ रहे हैं, वो अपने आप में अत्यंत आनंददायी है। यद्यपि एक बार रिजल्ट आने के बाद जो आनंद आता है, उसकी अलग बात रहती है।अभी रुझान आया है, चार तारीख को रिजल्ट भी आएगा।
CM मोहन यादव ने कहा कि, रुझान में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें आ रही है। साथ ही देशभर में एनडीए की सीतें 370 से ऊपर जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो कहा था, वो करके दिखा रहे हैं। CM मोहन यादव ने कहा की, मैं देशवासियों-प्रदेशवासियों का आभार मानता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश फिर आगे बढ़ेगा। मेरी अपनी ओर से बधाई।
देश भर में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुके हैं, जहां अब एग्जिट पोल आने का सिलसिला जारी है, लगातार आ रहे एग्जिट पोल में BJP और कांग्रेस यानी INDI गठबंधन को कितनी सीट मिल रही है, इसका आकलन लगाया जा रहा है। NEWS 18 का एग्जिट पोल सामने आ चुका है, जिसमें मध्य प्रदेश के आकलन ने चौंकाया है।
NEWS 18 के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश में BJP को 26 से 29 सीट मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है, तो वहीं कांग्रेस यानी INDI गठबंधन को 0 से 3 सीट मिलने की संभावना जताई जा रही है। NEWS 18 के एग्जिट पोल को गौर से देखे तो इसमें कांग्रेस मजबूत होती नजर आ रही है। कांग्रेस को मध्य प्रदेश में 0 से 3 सीट मिल रही है।
ये भी पढ़े- MP Exit Poll: मध्यप्रदेश में BJP और कांग्रेस को कितनी सीटें?, एग्जिट पोल ने चौंकाया












Click it and Unblock the Notifications