दिग्गी राजा के लिए पहली बार बेटे ने डाला वोट, पुत्रवधू पर अटकी लोगों की निगाहें, कौन हैं महारानी श्रीजम्या?
Who is Digvijaya Singh's Daughter in law Srijamya: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत आज एमपी की 9 सीटों पर मतदान हुआ, इन नौ सीटों में से एक सीट राजगढ़ भी थी।
जहां से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह चुनावी मैदान में हैं, वो यहां से साल 2003 के बाद से अब चुनावी अखाड़े में उतरे हैं।

मंगलवार को दिग्विजय सिंह अपने बेटा -बहू के साथ मतदान करने पहुंचे थे, हालांकि इस मौके पर उनकी पत्नी अमृता राय नजर नहीं आई लेकिन उनके पूरे परिवार ने लाइन में लगकर अपने 'दिग्गी राजा' के लिए मतदान किया।
बेटे जयवर्धन सिंह ने पहली बार पिता के लिए किया मतदान
मालूम हो कि आज पहली बार दिग्निजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह ने अपने पिता के लिए मतदान किया क्योंकि साल 2003 में उनकी उम्र 17 वर्ष थी और वो उस वक्त वोट डालने के योग्य नहीं थे।
सबकी निगाहें महारानी श्रीजम्या पर अटक गईं
आपको बता दें कि जिस वक्त ये शाही परिवार मतदान करने के लिए गाड़ी से उतरा था, उस वक्त सबकी निगाहें 'दिग्गी राजा' की बहू महारानी 'श्रीजम्या' पर अटक गईं। बैपनाह खूबसूरती की मालकिन श्रीजम्या राजगढ़ की बहू बनने से पहले बिहार के डुमरिया शाही घराने की राजकुमारी थीं।
साल 2015 में इस शाही शादी के काफी चर्चे हुए थे
उनकी और जयवर्धन सिंह की शादी साल 2015 में हुई थी, इस शादी में कांग्रेस और बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे, तब पीएम मोदी भी वर वधू को आशीष देने पहुंचे थे।

सीए हैं महारानी, कहलाती हैं ब्यूटी विद ब्रेन
सुंदर होने के साथ साथ श्रीजम्या काफी पढ़ी-लिखी भी हैं, उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से बीकॉम करने के बाद सीए की भी पढ़ाई की है। उनकी और जयवर्धन सिंह की एक संतान है, जिसका नाम सहस्त्र जय सिंह है।
कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़े हैं जयवर्धन सिंह
आपको बता दें कि जयवर्धन सिंह ने भी कोलंबिया यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है और विदेश से पढ़ने के बाद उन्होंने राजनीति की ओर रूख किया है।
डुमरिया राजवंश के शत्रुंजय शाही की बेटी हैं श्रीजम्या
आपको बता दें कि श्रीजम्या डुमरिया राजवंश के शत्रुंजय शाही की बेटी हैं,जो कि राजद के नेता भी रह चुके हैं, दोनों की शादी परिवार वालों की मर्जी से हुई थी। इस बार महारानी श्रीजम्या ने अपने पति के साथ अपने ससुर के लिए जमकर चुनाव प्रचार किया है।
जयवर्धन को लोग 'छोटे बाबा साहेब' कहते हैं
अब उनकी बातों का कितना असर लोगों पर हुआ है, ये तो चुनावी परिणाम बताएंगे लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि आज राजगढ़ में ये शाही परिवार चर्चा का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि जयवर्धन को लोग 'छोटे बाबा साहेब' कहते हैं इसलिए उनकी पत्नी 'छोटी ठकुराईन' कहलाती हैं।












Click it and Unblock the Notifications