कांग्रेस और भ्रष्टाचार का रिश्ता 'तू चल मैं आई', राजनाथ सिंह का Congress पर करारा प्रहार
lok sabha election 2024: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस और भ्रष्टाचार का रिश्ता फिल्म मैंने प्यार किया के गाने के माध्यम से बताया।
कांग्रेस ने शनिवार को गोवा, मध्य प्रदेश और दादरा के लिए उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में 6 उम्मीदवारों के नाम हैं।

इनमें मध्य प्रदेश के लिए 3, गोवा के लिए 2 और दादरा के लिए एक उम्मीदवार का ऐलान किया है। पार्टी ने अब तक 240 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार में मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चुनाव प्रचार करने मध्य प्रदेश के सीधी पहुंचे। जहां उन्होंने कांग्रेस और भ्रष्टाचार का रिश्ता फिल्म मैंने प्यार किया का गाना गाते हुए कहा- एक फिल्म आई थी- मैंने प्यार किया। इसमें एक गाना था- तू चल, मैं आई।
कांग्रेस और भ्रष्टाचार का ऐसा ही कुछ रिश्ता है। करप्शन कहता है, कांग्रेस तू चल, मैं आया। जहां भी कांग्रेस की सरकार आई, वहां करप्शन पहुंच गया। देश में कांग्रेस समाप्त हो गई है।
रक्षा मंत्री ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का उदाहरण देते हुए कहा, जैसे क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी सबसे अच्छे फिनिशर हैं, वैसे ही राहुल गांधी भारतीय राजनीति में टॉप फिनिशर हैं।
लोगों से पूछा अभिनेत्री का नाम
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जब कांग्रेस और भ्रष्टाचार का रिश्ता गाने के माध्यम से बताना चाहा, उससे पहले उन्होंने फिल्म के नाम का जिक्र करते हुए कहा, मैंने प्यार किया एक फिल्म आई थी।
जिसमें नायक सलमान थें और नायिका का नाम भुलने पर लोगों से पूछा अपने देखी थी ये फिल्म। लोगों ने अभिनेत्री का नाम बताया, जिसके बाद रक्षा मंत्री ने तू चल, मैं आई गाना गा कर कांग्रेस और भ्रष्टाचार के रिश्ते का उदहारण दिया।












Click it and Unblock the Notifications