'वो आपके अधिकार छीनना चाहते हैं', रतलाम में राहुल गांधी ने BJP पर साधा निशाना
Lok Sabha Election की हलचल के बीच अब मध्यप्रदेश की उन सीटों पर सियासी सरगर्मी तेज है, जहां चौथे चरण में चुनाव होने हैं। वहीं रतलाम लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आए राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा हैं।
रतलाम से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान राहुल गांधी ने बीजेपी के 'अबकी बार 400 पार' के नारे पर भी तंज कसा है।

रतलाम में सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए, वायनाड और रायबरेली से कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार राहुल गांधी कहते हैं, "पीएम मोदी इसे (संविधान) को दूर रखना चाहते हैं और केवल शासन करना चाहते हैं। वह आपके सभी अधिकार छीनना चाहते हैं। यही उनका लक्ष्य है और हम उन्हें रोकने की कोशिश कर रहे हैं। आदिवासियों, पिछड़ों और दलितों को जो भी अधिकार मिलते हैं, वे इसी (संविधान) के कारण हैं एक तरफ। इसलिए उन्होंने 400 सीटों का नारा दिया है।
राहुल गांधी ने कहा की, उनके नेता कह रहे हैं कि हम आरक्षण छीन लेंगे। हम आरक्षण को 50% से ज्यादा बढ़ा देंगे। हम कोर्ट द्वारा लागू की गई 50% की सीमा हटा देंगे, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और गरीबों को जितना आरक्षण चाहिए, हम देंगे।
मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट पर चौथे चरण यानि 13 मई को मतदान होगा, जहां इससे पहले अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता रतलाम लोकसभा सीट पर अपना दम-खम दिखाते नजर आ रहे हैं। वहीं अब राहुल गांधी के मिशन रतलाम लोकसभा के बाद सियासत का सिलसिला रफ्तार पकड़ रहा है, जहां राहुल गांधी के दिए बयान पर BJP के नेता भी लगातार निशाना साधते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़े- Guna Loksabha: BJP या कांग्रेस, किसे मिलेगा गुना की जनता का साथ, जानिए












Click it and Unblock the Notifications