Guna Loksabha: BJP या कांग्रेस, किसे मिलेगा गुना की जनता का साथ, जानिए
Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की हलचल है, जहां तीसरे चरण के लिए होने वाले मतदान से पहले अब प्रचार प्रसार का शोर गुल थम चुका है। वहीं अब जनता 7 अप्रैल को अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी, जहां जनता अपना सांसद चुनेगी। वहीं इससे पहले वन इंडिया हिंदी की टीम गुना लोकसभा की जनता के बीच पहुंची, जहां गुना लोकसभा की जनता ने 5 साल का हिसाब किताब बताने के साथ ही अपने मन की बात वन इंडिया हिंदी के साथ साझा की है।
गुना लोकसभा के रहने वाले बुजुर्ग मतदाता बताते हैं की, मोदी सरकार आएगी। मोदी अच्छे काम कर रहे हैं। अन्नदान योजना, आवास योजना, सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड, गरीब लोगों का इलाज नहीं होता था, उन गरीबों का 5 लाख तक का इलाज हो रहा है। गरीबों का हित हो रहा है। मोदी की सरकार आना चाहिए।

गुना लोकसभा के रहने वाले अन्ना बताते हैं कि, मैं गाड़ी चलाने का काम करता हूं, गुना लोक सभा सीट पर कांग्रेस की उम्मीद ज्यादा है। भाजपा की उम्मीद कम दिख रही है। अभी कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है। फैक्ट्री मिल किसी नेता ने नहीं डाली। बेरोजगार हैं, हालत खराब है। अभी तक कोई ऐसा नेता नहीं आया, जिसने फैक्ट्री और मिल डाली हो, अपना पेट भरते हैं, अपना घर भरते हैं।
Recommended Video
गुना लोकसभा में रहने वाले युवा दीपक जाट बताते हैं कि, क्लियर बीजेपी आएगी, विकास का काम बीजेपी ने किया है। 70 साल में कांग्रेस कुछ नहीं कर पाई। 15 साल में पूरा काम हो गया है। जम्मू कश्मीर हमारा हो गया, अब रह गया POK, वह भी हमारा हो जाएगा। गुना की रहने वाली महिला बताती हैं कि, लाडली बहन योजना का लाभ मिला है। हर महीने हजार रुपए खाते में आ रहे हैं। अबकी बार वोट किसे देंगे, यह फिलहाल पता नहीं है।
चाय की दुकान चलाने वाले व्यापारी गौरी शंकर जायसवाल बताते हैं कि, गुना में अबकी बार BJP आएगी, या कांग्रेस यह जनता के ऊपर है, जिसे सभी वोट देंगे, उसी को हम भी वोट देंगे। हारने वाली पार्टी को वोट कौन देगा। वोट देने का अधिकार है, तो उसका इस्तेमाल करना पड़ेगा, जो जीतेगा, उसी को वोट देंगे। वोट फालतू नहीं जाए, इसका ध्यान रखेंगे।
एक अन्य व्यापारी मलखान बताते हैं की, गुना लोकसभा से कांग्रेस आ रही है, क्योंकि हमको बदलाव चाहिए, महाराज जीतकर दिल्ली चले जाते हैं। नेता अपने बीच का होना चाहिए। कम से कम उसे जाकर मिल सकते हैं। दिल्ली मिलने कौन जाएगा।
ये भी पढ़े- Rajgarh Loksabha: मुस्लिम मतदाता के 'मन की बात', अबकी बार क्यों नहीं दिग्विजय सिंह के साथ?












Click it and Unblock the Notifications