'जिसने निमंत्रण ठुकराया, उसे जनता ठुकराएगी', सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस को कुछ यूं घेरा
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पार्टी के पक्ष में प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। इसी क्रम में सीएम यादव बुधवार 08 मई को मंदसौर के गरोठ पहुंचे और बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सुधीर गुप्ता के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान सीएम यादव ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तीखा हमला बोला।
आमसभा को संबोधित करते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस के राज में भारत का बार-बार मानमर्दन हुआ है। जब सरदार वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ में भगवान शिव के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त जवाहरलाल नेहरू को निमंत्रण दिया था, उस समय उन्होंने नेहरू जी ने उस निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया था।

कहा कि कांग्रेस ने उस समय भी निमंत्रण को ठुकराया था और आज भी कांग्रेस में नेहरू की आज की पीढ़ी ने श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा निमंत्रण ठुकराया। भगवान सोमनाथ से दुश्मनी निभाई, श्रीराम से दुश्मनी निभाई। इससे साबित है कि कांग्रेस की बहुसंख्यक समाज से दुश्मनी है।
सीएम यादव ने कहा कि अब जनता फ़ैसला करेंगी। आपने भगवान राम का निमंत्रण ठुकराया, अब तेरह मई को जनता उन्हें ठुकराएगी। सीएम ने कहा ' जो राम का नहीं, वो किसी काम नहीं'। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के कपड़े धोने के लिए बाहर से पानी आता था। एक ओर जहां देश गरीबी झेल रहा था, वहीं जवाहर लाल नेहरू कोट में गुलाब लगा कर घूमते थे।












Click it and Unblock the Notifications