'जिसकी दो पत्नियां उसे देंगे 2 लाख रुपए', जनसभा में ये क्या बोल गए कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया

रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया था, जहां इस जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम नेता मौजूद थे।

वहीं जनसभा में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, हमारा जो घोषणा पत्र है, हर महिला के खाते में एक-एक लाख रुपए जमा होगा, जिसकी दो पत्नियों हैं, उसे 2 लाख जाएगा। वहीं भूरिया के बाद भाषण देने आए जीतू पटवारी ने कहा कि, आपके भावी सांसद भूरिया जी जिन्होंने बहुत भयंकर घोषणा कर दी है, जिसकी दो पत्नियों हैं, उसको डबल पैसा मिलेगा।

Ratlam

मध्य प्रदेश में चुनावी हलचल देखने मिल रही है, जहां लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशी अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं। वहीं एमपी की अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशी और उनके परिवारजन जनता के बीच पहुंच रहे हैं, और जीत के लिए आशीर्वाद ले रहे हैं।

रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया लगातार मैदान में निकलकर जनता मेल मुलाकात कर रहे हैं, तो वहीं बेटे विक्रांत भूरिया भी पिता के साथ जमकर पसीना बहा रहे हैं।

मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट पर चौथे चरण यानि 13 मई को मतदान होगा, जहां इससे पहले अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता रतलाम लोकसभा सीट पर अपना दम-खम दिखाते नजर आ रहे हैं।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा का आयोजन किया गया था, जहां इस जनसभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत तमाम नेता मौजूद थे। वहीं अब रतलाम लोकसभा सीट पर चौथे चरण यानि 13 मई को मतदान होगा, जहां इससे पहले अब बीजेपी और कांग्रेस के नेता रतलाम लोकसभा सीट पर अपना दम-खम दिखाते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, जनता किसका साथ देती है, ये आने वाला वक्त बताएगा.

ये भी पढ़े- Indore News: NOTA के समर्थन में कांग्रेस ने संभाला मैदान, रैली निकालकर दम दिखाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+