Indore News: NOTA के समर्थन में कांग्रेस ने संभाला मैदान, रैली निकालकर दम दिखाया

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकतंत्र बचाओ समिति द्वारा परदेशीपुरा से पाटनीपुरा तक "नोटा" के समर्थन में मतदान करने के लिए जन जागृति रैली का आयोजन इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे पार्षद राजू भदोरिया के नेतृत्व में किया गया।

विधानसभा क्षेत्र क्र 2 में लोकतंत्र बचाओ समिति के बैनर तले आयोजित जन जागृति रैली में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय मतदाताओं ने लोकतंत्र बचाओ के नारे की तख्तीया पकड़ रखी थी। रैली में मुख्य रूप से मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता शोभा ओझा, इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, राजेश चौकसे मौजूद रहे।

Indore

सियासत के गढ़ इंदौर में चुनावी हलचल दिखाई दे रही है, जहां कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम की ओर से नामांकन वापस लेने और BJP का दामन थामने के बाद अब सियासी समीकरण बनते बिगड़ते नजर आ रहे हैं। सियासी समीकरण पर एक नजर डालें तो अब BJP मतदान प्रतिशत बढ़ाने की ओर देख रही है, तो वहीं कांग्रेस ने NOTA को अपना समर्थन दे दिया है।

BJP नेताओं की ओर से लगातार बैठक कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है, तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस की ओर से शहर भर में नोटा का बटन दबाने के लिए जिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं अब धीरे-धीरे कांग्रेस का यह अभियान रफ्तार पकड़ रहा है।

सियासी घटनाक्रम से पहले 8 लाख वोटों की जीत का दावा ठोंक रहे BJP नेताओं के सामने अब मतदान प्रतिशत चिंता बना हुआ है। इसी के चलते लगातार BJP संगठन अब मतदान प्रतिशत बढ़ने पर जोर दे रहा है। दूसरी तरफ प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने के बाद सियासी संकट में नजर आई कांग्रेस अब NOTA के सहारे चुनाव मैदान में नजर आ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं को अबकी बार NOTA के पक्ष में लाखों वोट मिलने की उम्मीद है। इसी के चलते लगातार कांग्रेस की ओर से जन जागरूकता अभियान चलाए जाने के साथ-साथ लोगों को NOTA का बटन दबाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

ये भी पढ़े- Indore News: ऑटो रिक्शा पर पोस्टर पॉलिटिक्स, NOTA के बाद अब राष्ट्रहित में मतदान की अपील

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+