Lok Sabha Election: ड्यूटी खत्म होते ही मतदान कर्मियों के अकाउंट में पहुंचा मानदेय, देखते ही चौंके
Lok Sabha Election के चलते मध्य प्रदेश में चौथे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है, जहां मतदान ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को सौगात मिली है। दिन में ही कर्मचारियों को मानदेय मिलना शुरू हो गया था, जब मतदान दल नेहरू स्टेडियम पहुँचे तब तक उनके खाते में पैसे आ चुके थे।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह के विशेष निर्देश पर भुगतान प्रक्रिया समय रहते पूरी गयी की गई। मतदान कर्मियों ने इस पर हर्ष जताया। इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राम प्रकाश अहिरवार ने बताया कि, मानदेय भुगतान की प्रक्रिया 12 मई से ही प्रारंभ कर दी गई थी।

शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुए
इंदौर जिले में सभी 2677 मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हो गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सिंह ने जिले में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न होने पर सभी मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे सभी अधिकारी कर्मचारी, सुरक्षा में तैनात जवानों एवं मीडिया प्रतिनिधियों सहित टीम इंदौर के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि, जिले के जागरूक मतदाताओं, चुनाव कार्य में लगे सरकारी अमले एवं मीडिया प्रतिनिधियों के सहयोग एवं परिश्रम के कारण शांतिपूर्वक मतदान संपन्न कराने में मदद मिली है।
पुष्पाहारों से स्वागत किया
लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत इंदौर जिले में 13 मई को मतदान हुआ। मतदान केन्द्रों पर मतदान पूर्ण करने के बाद देर शाम नेहरू स्टेडियम में मतदान दलों की सकुशल वापसी शुरू हुई। सबसे पहले विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन अन्तर्गत पालदा के सेंट अरनॉल्ड स्कूल में स्थित तीन मतदान केन्द्रों के दल एक साथ नेहरू स्टेडियम पहुंचे। स्टेडियम में कलेक्टर आशीष सिंह, आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मतदान दलों के लौटने पर ढोल और पुष्पाहारों से उनका स्वागत किया गया। कलेक्टर सिंह ने मतदान दलों से मिलकर उन्हें बधाई दी।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: इंदौर के मतदान प्रतिशत ने चौंकाया, साल 2019 के मुकाबले कैसा रहा आंकड़ा, जानिए












Click it and Unblock the Notifications