Lok Sabha Election 2024: दूसरे चरण में एमपी की इन लोकसभा सीटों पर होंगे चुनाव, जानें आपके यहां कब है वोटिंग

MP Lok Sabha Elections 2024: भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा कर दिया है। लोकसभा चुनाव पूरे देश में 7 चरणों में होगा। मध्यप्रदेश में कुल 4 चरण में चुनाव होंगे। दूसरे चरण की वोटिंग की शुरूआत 26 अप्रैल को होगी। वहीं लोकसभा चुनाव के परिणाम 4 जून को एक साथ सामने आएंगे।

आपको बता दें कि पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को, दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को, तीसरे चरण की वोटिंग 7 मई को, चौथे चरण की वोटिंग 13 मई को, 5वें चरण की वोटिंग 20 मई को, 6वें चरण की वोटिंग 25 मई को और 7वें चरण की वोटिंग एक जून को होगी। इसके बाद 4 जून को एक साथ पूरे देश की 543 सीटों का रिजल्ट आएगा।

Madhya Pradesh Lok Sabha elections second phase

मध्य प्रदेश में दूसरे चरण का चुनाव
दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को 7 सीटों पर होंगा। इनमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल लोकसभा सीट पर मतदान होगा। नोटिफिकेशन की तारीख- 28‌ मार्च 2024। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख- 4 अप्रैल 2024 नामांकन पत्रों की जांच- 5 अप्रैल 2024, नाम वापसी की अंतिम तिथि- 8 अप्रैल 2024, मतदान की तारीख- 26 अप्रैल 2024, वोट काउंटिंग- 4 जून 2024।

तीसरे चरण में मध्य प्रदेश की हाई प्रोफाइल गुना सीट पर 7 मई को मतदान होगा। इस संसदीय क्षेत्र में नॉमिनेशन की तारीख 12 अप्रैल से शुरू होगी। नामांकन की आखिरी तारीख 19 अप्रैल होगी। नामांकन की स्क्रूटनी 20 अप्रैल और नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 22 अप्रैल होगी। 7 मई को वोटिंग होगी और 4 जून को नतीजे आएंगे।

गुना लोकसभा सीट के अंतर्गत 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। शिवपुरी, कोलारस, पिछोर, चंदेरी, मुंगावली, गुना, बमोरी और अशोकनगर आठों विधानसभाओं में 18 लाख से ज्यादा वोटर हैं। लोकसभा क्षेत्र का दायरा भी काफी बड़ा है। मतदाताओं तक पहुंचने के लिए किसी भी कैंडिडेट को पर्याप्त समय जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+