Rajgarh से हार के बाद दिग्विजय सिंह हुए भावुक, जनता के लिए दिया ये खास संदेश
Lok Sabha Election के लिए मतगणना संपन्न हो चुकी है, जहां देशभर के लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। वहीं अबकी बार लोकसभा चुनाव के परिणाम में मध्य प्रदेश में कांग्रेस को करारा झटका लगा है, जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस को सभी 29 लोकसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं मध्य प्रदेश में दिग्विजय सिंह जैसे दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की हार हुई है।
राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह ने हार के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर बेहद भावुक कर देने वाला पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने राजगढ़ की जनता का आभार व्यक्त करने के साथ-साथ सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न करने के लिए चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया है।

दिग्विजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा की, मैं राजगढ़ लोकसभा के 6 लाख 12 हजार 654 मतदाताओं का आभारी हूं जिन्होंने कांग्रेस को वोट दिया। मैं कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के समस्त कार्यकर्ताओं और नेताओं का भी आभारी हूं जिन्होंने अपना चुनाव समझकर ईमानदारी से काम किया। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को पूरे देश में बेहतर प्रदर्शन के लिए मेरी ओर से बधाई! मैं चुनाव आयोग जिला रिटनिंग ऑफिसर व पुलिस प्रशासन राजगढ़ का भी आभारी हूँ जिन्होनें चुनाव का संचालन किया। धन्यवाद।
राजगढ़ लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार के वक्त दिग्विजय सिंह की ओर से ही आखिरी चुनाव होने के संकेत जनता तक पहुंचा जा रहे थे। वहीं अब इसके बाद यह सियासी कयास लगाए जा रही हैं की, दिग्विजय सिंह आने वाले वक्त में किसी तरह का कोई चुनाव लड़ने में रुचि नहीं रखेंगे। इतना ही नहीं उनकी सियासी सक्रियता कम होने का अनुमान भी सियासत के दिग्गज लग रहे हैं।
देशभर में जहां INDI गठबंधन के प्रदर्शन में सुधार देखने मिला है, तो वहीं कांग्रेस ने अपना प्रदर्शन साल 2019 के मुकाबले सुधारा है। लेकिन, इधर मध्य प्रदेश में साल 2019 के मुकाबले कांग्रेस का प्रदर्शन खराब हुआ है, जहां मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने सभी 29 सीटों को गंवा दिया है।
ये भी पढ़े- MP News: क्या खत्म होगी दिग्विजय सिंह की चुनावी राजनीति?, जीतू पटवारी को लगा झटका












Click it and Unblock the Notifications