Lok Sabha Election: BJP की पहली सूची तैयार, MP की इन सीटों पर चौंकाएंगे प्रत्याशियों के नाम

Loksabha Election के लिए BJP तैयार नजर आ रही है, जहां अब जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का वक्त पास आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी तैयारी रफ्तार पकड़ रही है। BJP अब लोकसभा चुनाव के लिए जल्द प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है, जहां इसके लिए BJP ने प्रत्याशियों के चयन के लिए होने वाली प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक BJP देशभर की चुनिंदा लोकसभा सीटों के साथ-साथ मध्यप्रदेश की कुछ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान पहली सूची में कर सकती है, जहां इन सीटों में प्रमुख तौर पर छिंदवाड़ा, ग्वालियर, मुरैना, झाबुआ, भोपाल और जबलपुर जैसी लोकसभा सीट शामिल है।

Bhopal

सूत्र बताते हैं कि, लोकसभा चुनाव के लिए BJP खास रणनीति पर काम कर सकती है, जहां इस रणनीति के आधार पर संगठन पहले उन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकता है, जिन सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में संगठन को हार का सामना करना पड़ा था, संभवत: यदि यही समीकरण बने तो इन समीकरणों के आधार पर मध्य प्रदेश की एकमात्र छिंदवाड़ा सीट पर BJP अपनी पहली सूची में प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर सकती है। इतना ही नहीं, छिंदवाड़ा से BJP किसी नए और चौंकाने वाले चेहरे को लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका भी दे सकती है।

BJP ने इस रणनीति का इस्तेमाल मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में भी किया था, जहां संगठन ने पहले उन सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया था, जिन सीटों पर संगठन को पिछले चुनाव में हर का सामना करना पड़ा था। इसके पीछे की वजह यदि देखें तो इसमें प्रत्याशी को चुनाव लड़ने के लिए भरपूर समय मिलने के साथ-साथ उक्त लोकसभा सीट पर चुनावी तैयारी के लिए भरपूर समय देने की सोच है। इतना ही नहीं BJP संगठन अपनी पहली सूची में छिंदवाड़ा के साथ-साथ भोपाल, ग्वालियर, मुरैना और झाबुआ जैसी सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर सकता है।

लोकसभा चुनाव के लिए BJP नए और युवा चेहरों को मौका देने की तैयारी में है, जहां ऐसे लोगों को भी लोकसभा का चुनाव लड़ाया जा सकता है, जिनका राजनीति से वास्ता कम है, लेकिन उन्होंने अपने काम और नाम के दम पर अलग पहचान कायम की है। समाज सेवा के क्षेत्र और धार्मिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को भी संगठन लोकसभा का चुनाव लड़ा सकता है। वहीं यदि ऐसा होता है तो कई चौंकाने वाले नाम लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए मध्य प्रदेश में देखे जा सकते हैं।

ये भी पढ़े- Loksabha Election: MP के मालवा में किसका चला मैजिक, ताजा सर्वे में BJP को मिली इतनी सीट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+