Loksabha Election: MP के मालवा में किसका चला मैजिक, ताजा सर्वे में BJP को मिली इतनी सीट

Loksabha Election अब नजदीक है, और ऐसे में BJP और कांग्रेस दोनों ही दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। इधर, लोकसभा चुनाव का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे सियासत में अलग-अलग चर्चाएं गर्म है, तो वहीं धीरे-धीरे अब अलग-अलग एजेंसियों और न्यूज़ चैनल के ओपिनियन पोल और सर्वे के सामने आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है।

लोकसभा चुनाव को लेकर हाल ही में Zee News और MATRIZE इसका ओपिनियन पोल सामने आया है, जिसमें मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर BJP या कांग्रेस कौन-सा दल बाजी मारेगी, इसकी तस्वीर साफ की गई है। इस सर्वे में मालवा-निमाड़ अंचल की 8 सीटों का आकलन किया गया है।

Indore

Zee News और MATRIZE के ओपिनियन पोल में मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर टक्कर का मुकाबला नजर आ रहा है, लेकिन बावजूद इसके 29 में से लगभग 28 सीट BJP के पक्ष में जाती हुई नजर आ रही है, तो वहीं एक सीट पर कांग्रेस बढ़त बना रही है। ओपिनियन पोल आधार पर सियासत के जानकार यह मान रहे हैं कि, मालवा-निमाड़ अंचल की 8 सीटों पर BJP बढ़त बना सकती है, जहां BJP फिलहाल इन 8 सीटों पर मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, साल 2019 के लोकसभा चुनाव में इन सभी 8 सीटों पर BJP ने जीत दर्ज की थी।

सियासत के जानकारों की माने तो सर्वे पर भरोसा करना कठीन होता है, लेकिन जिस तरह से लगातार मालवा-निमाड़ अंचल में BJP का प्रदर्शन सुधर रहा है, उससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आने वाले लोकसभा चुनाव में BJP अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, वहीं कांग्रेस काे इन अंचलों में थोड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है. बहरहाल, सटीक आकलन प्रत्याशी चयन के बाद ही लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़े- Loksabha Election: इंदौर से कांग्रेस किसे लड़ाएगी चुनाव, जीतू, अरविंद या संजय, टिकट की रेस में कौन आगे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+