Lok Sabha Election: MP की इस सीट पर लोकसभा चुनाव स्थगित, कुछ ऐसा है कारण
Lok Sabha Election 2024 के अनुक्रम में संसदीय क्षेत्र बैतूल-29 के बसपा प्रत्याशी अशोक भलावी का 9 अप्रैल 2024 को हृदयाघात से मृत्यु हो जाने के कारण 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान को आगामी आदेश दिनांक के लिए स्थगित किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय राजनीतिक दल बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी भलावी की मृत्यु की पुष्टि के पश्चात लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 52 के प्रावधान के अनुसार 26 अप्रैल 2024 को होने वाले मतदान को स्थगित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग से समुचित निर्देश प्राप्त होने पर लोकसभा निर्वाचन क्रमांक 29 बैतूल की निर्वाचन प्रक्रिया की आगामी कार्रवाई से अवगत कराया जाएगा।

बैतूल संसदीय सीट से दुखद खबर सामने आई है, जहां बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदय घात के चलते निधन हो गया है। बैतूल से लगभग 15 किलोमीटर दूर सोहागपुर के रहने वाले अशोक भलावी को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद भलावी के परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद भलावी को मृत घोषित कर दिया।
बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद अब बैतूल लोकसभा का चुनाव स्थगित हो गए हैं, जहां कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी। वहीं अब इसी के आधार पर आगामी चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया जा सकता है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है, उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में होना है, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं इस संसदीय क्षेत्र के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी में शोक व्याप्त हो गया है।
मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी।
ये भी पढ़े- Betul News: BSP प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक के चलते मौत, क्या चुनाव निरस्त होंगे, जानिए












Click it and Unblock the Notifications