Betul News: BSP प्रत्याशी अशोक भलावी की हार्ट अटैक के चलते मौत, क्या चुनाव निरस्त होंगे, जानिए

Loksabha Election: मध्य प्रदेश की बैतूल संसदीय सीट से दुखद खबर सामने आई है, जहां बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी का हृदय घात के चलते निधन हो गया है। भलावी के निधन के बाद समर्थकों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.

बैतूल से लगभग 15 किलोमीटर दूर सोहागपुर के रहने वाले अशोक भलावी को अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद भलावी के परिजन उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद भलावी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अब भलावी के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है. इधर, अब कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है.

Betul

बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद अब बैतूल लोकसभा का चुनाव स्थगित होने के आसार जताए जा रहे हैं, जहां कलेक्टर से रिपोर्ट लेकर निर्वाचन आयोग को भेजी जा रही है। वहीं अब इसी के आधार पर आगामी चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया जा सकता है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि, जिस दल के प्रत्याशी का निधन हुआ है, उसे अन्य प्रत्याशी देने का अवसर मिलेगा। बैतूल संसदीय क्षेत्र का चुनाव दूसरे चरण में होना है, जहां 26 अप्रैल को मतदान होगा। वहीं इस संसदीय क्षेत्र के लिए नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। बहुजन समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अशोक भलावी के निधन के बाद बहुजन समाजवादी पार्टी में शोक व्याप्त हो गया है।

मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: क्या कार्यकर्ता घर पर नहीं लगा सकते पार्टी का झंडा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+