Lok Sabha Chunav: चौथे चरण में MP की इन लोकसभा सीटों पर होगी वोटिंग, ऐसा है चुनाव कार्यक्रम

Lok Sabha Election Dates Voting Schedule: लोकसभा चुनाव के लिए देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान हो चुका है, जहां चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव चार चरणों में संपन्न होंगे, जहां मतगणना 4 जून को होगी।

मध्यप्रदेश में कुल चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी। चौथे चरण में इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम, धार, खरगोन और खंडवा लोकसभा सीट पर 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी।

Indore

चौथे चरण के लिए 18 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा, जहां इसके बाद प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशी 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 26 अप्रैल को नामांकन फार्म की जांच होगी। 29 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी तारीख रहेगी, तो वहीं 13 मई में को मतदान होंगे। वहीं इसके बाद 4 जून को मतगणना होगी। चुनाव तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्य प्रदेश में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो चुकी है।

चौथे चरण में प्रमुख तौर पर मध्य प्रदेश के मालवा और निमाड़ अंचल की लोकसभा सीटों पर मतदान संपन्न होगा, जहां वर्तमान में मालवा और निमाड़ की लोकसभा सीटों पर बीजेपी का दबदबा कायम है। साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मालवा-निमाड़ की सभी लोकसभा सीटों से BJP प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी, तो वहीं अबकी बार मालवा-निमाड़ अंचल में जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है, ये आने वाला वक्त बताएगा। वहीं अब चुनाव आयोग की ओर से घोषित किए गए चुनाव कार्यक्रम के बाद सभी लोकसभा सीटों पर चुनावी हलचल देखने मिलेगी।

ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav: तीसरे चरण में MP की इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+