Lok Sabha Chunav: तीसरे चरण में MP की इन लोकसभा सीटों पर होगा मतदान, जानिए पूरा चुनाव कार्यक्रम
Lok Sabha Election Dates Voting Schedule: लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग में तारीखों का ऐलान कर दिया है। चुनाव आयोग की ओर से ली गई प्रेस वार्ता में देशभर के साथ मध्यप्रदेश की लोकसभा सीटों के लिए चुनाव तारीख का ऐलान किया गया है, जहां अलग-अलग चरण के हिसाब से तारीख तय की गई है।
मध्यप्रदेश में चार चरणों में चुनाव होंगे, जहां 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई और 13 मई को मतदान होगा, जबकी 4 जून को मतगणना होगी। तीसरे चरण में मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ लोकसभा सीट पर 7 मई को मतदान होगा। जबकी 4 जून को मतगणना होगी।

तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल को नोटिफिकेशन जारी होगा, जहां इसके बाद प्रत्याशी अपना नामांकन दाखिल कर सकेंगे। प्रत्याशी 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। इसके बाद 20 अप्रैल को नामांकन फार्म की जांच होगी। 22 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी तारीख रहेगी, तो वहीं 7 मई में को मतदान होंगे। वहीं इसके बाद 4 जून को देशभर के साथ-साथ मध्यप्रदेश में भी मतगणना होगी। इधर, चुनाव तारीख का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है.
लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है, जहां निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान से लेकर मतगणना तक तैयारी का सिलसिला जारी है। इस बीच अब निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीख का ऐलान कर दिया है, जहां इसके बाद अब सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियां तेज करेंगे, तो वहीं प्रत्याशी भी चुनाव की तैयारी में जुट जाएंगे। संभवत: राजनीतिक दलों की ओर से भी प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किए जाने का सिलसिला जारी है, जहां अब देशभर में चुनाव की तैयारी रफ्तार पकड़ेगी।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Chunav 2024 के लिए तारीख का ऐलान, इंदौर समेत इन लोकसभा सीटों पर कब होगा मतदान, जानिए












Click it and Unblock the Notifications