MP News: रंगपंचमी और नागपंचमी के अलावा इस दिन रहेगा जिले में स्थानीय अवकाश

मध्य प्रदेश के खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल ने कमान संभाल ली है, जहां इसके बाद अब उन्होंने स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। कलेक्टर की ओर से घोषित किए गए अवकाश में प्रमुख तौर पर रंग पंचमी नाग पंचमी शिव डोला और आही उत्सव के अवकाश शामिल है।

मध्यप्रदेश के खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल ने वर्ष 2025 के लिए खरगोन जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। इनमें सबसे पहला अवकाश 04 फरवरी को नर्मदा जयंती पर केवल कसरावद व बड़वाह अनुभाग सीमा क्षेत्र के लिए पूर्ण दिवस का अवकाश घोषित किया गया था।

Khargone

इसी प्रकार 19 मार्च 2025 को रंगपंचमी पर संपूर्ण खरगोन जिले की सीमा क्षेत्र के लिए पूर्ण दिवस का अवकाश, 29 जुलाई 2025 को नागपंचमी के लिए केवल भीकनगांव अनुभाग में पूर्ण दिवस, 11 अगस्त 2025 को शिवडोला महोत्सव पर केवल खरगोन अनुभाग क्षेत्र में पूर्ण दिवस का, 22 अगस्त 2025 को अहिल्या उत्सव पर केवल मण्डलेश्वर अनुभाग क्षेत्र में पूर्ण दिवस का तथा 03 अक्टूबर 2025 को दशहरा के दूसरे दिन संपूर्ण खरगोन जिले में पूर्ण दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

कलेक्टर का एक्शन अंदाज

खरगोन में कलेक्टर भव्या मित्तल ने 05 फरवरी को जिला चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा। इस दौरान उन्होंने जिला चिकित्सालय के मेडिकल वार्ड, मेटरनिटी वार्ड, प्रसव कक्ष, आईसीयू, ऑपरेशन कक्ष, नवजात बच्चों के उपचार की एसएनसीयू, क्रिटिकल केयर यूनिट, पीआईसीयू, ओपीडी और सर्जिकली वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने एसएनसीयू में उपचार के लिए भर्ती रहने वाले शिशुओं की माताओं के लिए बनाये गये स्टेप डाउन यूनिट का शुभारंभ भी किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें मिल रही सुविधाओं की जानकारी भी ली।

कलेक्टर मित्तल ने जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाये रखी जाये और नियमित रूप से साफ-सफाई की जाये। निर्धारित स्थलों पर डस्टबिन रखे जायें और हेंडवाश की व्यवस्था रखी जाये। सूखा व गीला कचरे के लिए कलर कोड वाले बाक्स रखे जायें। अस्पताल परिसर में किसी भी व्यक्ति को गंदगी न फैलाने दें। अस्पताल के सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी ड्यूटी के समय अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, जिससे उपचार के लिए आने वाले मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को भी दुरूस्त बनाये रखने के निर्देश दिये।

ये भी पढ़े- MP News: PM आवास योजना में बनेंगे 10 लाख से ज्यादा मकान, किसे मिलेंगे, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+