मध्य प्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी, उमा और प्रज्ञा का नाम नहीं, सिर्फ एमपी से इनके नाम
Campaginers List: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 40 नाम शामिल हैं।
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह भी प्रचार करेंगे। हालांकि बड़ी खबर यह है कि प्रज्ञा सिंह और उमा भारती दोनों का नाम इस सूची में नहीं है।

बता दें, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के लिए मध्य प्रदेश में 29 लोकसभा सीट पर भाजपा ने स्टार प्रचारक की लिस्ट घोषित की है।
इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ के साथ मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया शामिल हैं। वहीं, काग्रेंस से भारतीय जनता पार्टी में आए सुरेश पचौरी सहित 40 स्टार प्रचार बनाए गए हैं, जो एमपी में बीजेपी के पक्ष में प्रचार करेंगे।
ये हैं भाजपा के 40 स्टार प्रचारक
1. नरेंद्र मोदी
2. अमित शाह
3. नितिन गड़करी
4. जगत प्रकाश नडडा
5. राजनाथ सिंह
6. ज्योदिरादित्य सिन्धिया
7. शिव प्रकाश
8. डॉ. मोहन यादव
9. विष्णु दत्त शर्मा
10. महेंद्र सिंह
11. सतीश उपाध्याय
12. सत्यनारायण जटिया
13. जगदीश देवड़ा
14. राजेंद्र शुक्ल
15. शिवराज सिंह चौहान
16. भूपेन्द्र पटेल
17. ऐदल सिंह कंसाना
18. नरोत्तम मिश्रा
19. सुरेश पचौरी
20. कविता पाटीदार
21. गौरीशंकर बिसेन
22. वीरेन्द्र कुमार खटीक
23. फग्गन सिंह कुलस्ते
24. स्मृति ईरानी
25. योगी आदित्य नाथ
26. भजनलाल शर्मा
27. देवेन्द्र फडनवीस
28. केशव प्रसाद मौर्य
29. हिमंत बिस्वा सरमा
30. विष्णु देव साई
31. हितानंद
32. प्रह्लाद पटेल
33. कैलाश विजयवर्गीय
34. जयभान सिंह पवैया
35. राकेश सिंह
36. लाल सिंह आर्य
37. नारायण कुशवाह
38. तुलसी सिलावट
39. निर्मला भूरिया
40. गोपाल भार्गव
जानकारी के लिए बता दें कि एमपी में 4 चरणों में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 19 अप्रैल को 6 सीटों पर वोटिंग होगी। दूसरा चरण 26 अप्रैल को होगा। जिसमें 8 सीटों पर मतदान होना है। तीसरे चरण के मतदान 7 मई को 8 सीटों पर होगा। वहीं, चौथे और आखिरी चरण की वोटिंग 13 मई को बाकी 8 सीटों पर संपन्न होंगे। सभी चरणों का परिणाम एक साथ 4 जून को जारी किए जाएंगे।
-
गुवाहाटी में अमित शाह के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, गृह मंत्री ने किया दावा- असम में 90 सीटें जीतेगी BJP -
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप












Click it and Unblock the Notifications