MP News: DA-एरियर की मांग को लेकर CM को लिखी गई चिट्ठी, कर्मचारियों को हर माह हो रहा है नुकसान
महंगाई भत्ते और उसके एरियर्स को लेकर प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को हर महीने 620 से 5620 रुपए का हर महीने नुकसान हो रहा है। केंद्र में 50% और मध्य प्रदेश में 46% महंगाई भत्ता मिल रहा है, इसे लेकर कर्मचारी संगठनों में आक्रोश है।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव उमाशंकर तिवारी ने बताया कि राज्य में 7.50 लाख कार्यरत एवं 4.50 लाख सेवा सेवा निर्वात कर्मचारियों को जनवरी 2024 से महंगाई भत्ता एवं महंगाई राहत नहीं मिल रहा है।

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक भुवनेश्वर कुमार पटेल और राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने दिए और उसके रियाज की मांग को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और मुख्य सचिव को चिट्ठी लिखी है।
चार माह से वेतन नहीं मिलने पर स्थाई और दैनिक कर्मचारी परेशान
उज्जैन की विभाग में कार्यरत स्थाई कर्मियों एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 4 महीने से वेतन नहीं मिला है कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक पांडे ने बताया कि संचालक ने पत्र जारी करके सभी संचालक एवं सहायक संचालक को को निर्देश जारी किए थे। इसमें यह जिक्र था कि जब तक स्थाई कर्मियों एवं दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को कार्य पर रखने की जानकारी नहीं भेजी जाएगी तब तक वेतन भुगतान का बजट नहीं किया जाएगा। जानकारी मिलने के बावजूद वेतन भुगतान नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है












Click it and Unblock the Notifications