Leopard: वाहन की टक्कर से एक और तेंदुए की गई जान
शिवपुरी में फोरलेन हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत, सड़क पार करते वक्त हुई टक्कर, मौके पर हुई मौत, एक साल में तीसरे तेंदुए की मौत
Leopard सड़क पार कर रहा था तभी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तेंदुए को टक्कर मार दी। जिससे तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई। घटना ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाईवे की है। जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

कलोथरा फाटक के पास हुआ हादसा
सतनवाड़ा रेंज से लगे हुए ग्वालियर-शिवपुरी फोरलेन हाईवे पर कलोथरा फाटक के पास एक तेंदुआ सड़क पार कर रहा था तभी अचानक हाईवे से गुजर रहे एक अज्ञात वाहन से तेंदुआ टकरा गया। टक्कर मारने के बाद वाहन तो मौके से निकल गया लेकिन इस टक्कर की वजह से तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।
तेंदुए की मौत की जानकारी मिलने पर पहुंचा वन अमला
तेंदुए के शव की जानकारी जब वन विभाग के अमले को मिली तो वन विभाग का अमला कलोथरा फाटक पर पहुंच गया। यहां वन विभाग के अमले ने देखा कि मौके पर एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद वन विभाग की टीम तेंदुए के शव को लेकर लुधावली डिपो सेंटर पहुंची।
शव का करवाया गया पोस्टमार्टम
तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और इसके बाद तेंदुए के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सभी नियमों का पालन करते हुए यह अंतिम संस्कार किया गया। पिछले एक साल में यह तीसरी घटना है जब सड़क पार करते हुए वाहन की टक्कर से तेंदुए की मौत हुई है।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications