राहुल गांधी पर दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने साधा निशाना, BJP जॉइन करने का ऑफर मिला
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को लेकर संसद में दिए गए बयान पर अब सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां राहुल गांधी की मुसीबत लगातार बढ़ती नजर आ रही है। राहुल गांधी अब अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए गए हैं।
दिग्विजय सिंह के भाई और वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी के बयान पर सोशल मीडिया पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि, संसद में "हिंदुओं"पर की गई टिप्पणी अशोभनीय है और अनावश्यक भी। केवल और केवल जनता और देश से जुड़े मुद्दे उठाना ही उचित होगा।

जानकारी के लिए बता दें ऐसा पहली बार नहीं है, जब दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह की कलम अपनी ही पार्टी के नेताओं के खिलाफ चली है, इससे पहले भी लक्ष्मण सिंह लगातार अपनी पार्टी के नेताओं को घेरते नजर आए हैं। वहीं एक बार फिर लक्ष्मण सिंह ने राहुल गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। वहीं लक्ष्मण सिंह की इस पोस्ट के बाद बीजेपी नेताओं की प्रतिक्रिया भी सामने आई है, जहां बीजेपी विधायक हजारीलाल दांगी ने लक्ष्मण सिंह को बीजेपी में आने का न्यौता दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि, मैं कोशिश करूंगा की वो हमारे साथ आ जाएं।
BJP विधायक हजारीलाल दांगी ने कहा कि, मैंने उनसे कहा है कि, हिंदू समाज को आप लाईक करते हो, हिंदू समाज से आते हो, राहुल गांधी जो हिंदूओं के खिलाफ बात करते हैं, बयान देते हैं, उनसे वो नाराज हैं। दांगी ने कहा कि, मैं मानता हूं की उनका हिंदू और हिंदू देवी-देवताओं से इतना लगाव है तो निश्चित बीजेपी में आ जाना चाहिए, मैं कोशिश करूंगा की वो हमारे साथ आ जाएं। कुलमिलाकर, देखा जाए तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से हिंदुओं को लेकर संसद में दिए गए बयान पर अब सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां राहुल गांधी की मुसीबत लगातार बढ़ती नजर आ रही है। राहुल गांधी अब अपनी पार्टी के नेताओं के निशाने पर आए गए हैं।
ये भी पढ़े- 'इनसे ईमानदारी की उम्मीद बेईमानी है...', इंदौर के वृक्षारोपण अभियान पर सज्जन सिंह वर्मा का तंज












Click it and Unblock the Notifications