'इनसे ईमानदारी की उम्मीद बेईमानी है...', इंदौर के वृक्षारोपण अभियान पर सज्जन सिंह वर्मा का तंज
इंदौर में प्रचंड गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाया है, जहां लगातार बढ़ती गर्मी के चलते आम जनजीवन प्रभावित नजर आया। वहीं अब गर्मी के प्रकोप से निपटने के लिए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है, जहां विजयवर्गीय अपने इस लक्ष्य को पूरा करने में जुट गए हैं।
इंदौर में शुरू होने वाले वृक्षारोपण अभियान को लेकर सियासत भी अब रफ्तार पकड़ रही है। अभियान पर तंज कसते हुए पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने बताया की, साढ़े 6 करोड़ पौधे पहले शिवराज सिंह चौहान ने लगाए थे, जरा तलाश कर लीजिए 10 लाख पौधे भी उसमे जिंदा है, या फिर नहीं। अब यह एक भाई और आ गए हैं। सभी कह रहे हैं। 51 लाख पौधे लगाएंगे। योजना बहुत अच्छी है। यदि पवित्र मन के साथ ईमानदारी के साथ पर्यावरण को सुरक्षित करना है, तो योजना अच्छी है, लेकिन इन भ्रष्टाचारियों से ईमानदारी की उम्मीद करना शायद बेईमानी है। मुझे उम्मीद नहीं है, यह वृक्षारोपण भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाएगा।
वृक्षारोपण महाअभियान के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में बड़ी संख्या में पौधे लगाने के लिए गड्ढे किए जा रहे हैं, जहां बुलडोजर और अलग-अलग मशीनों की सहायता से गड्ढों को किया जा रहा है। पौधे लगाने का बड़ा लक्ष्य है। यही कारण है कि, पौधे आसपास के जिलों से मंगवाए जा रहे हैं। यहां तक की साउथ से भी पौधे मंगवाने की योजना है।
वृक्षारोपण अभियान के लिए चेन्नई समेत अलग-अलग शहरों से पौधे मंगवाए जा रहे हैं, जहां इन पौधों की खासियत है कि, यह पौधे शत-प्रतिशत किसी भी मिट्टी में सरवाइव करने की क्षमता रखते हैं। यही कारण है कि, इन पौधों को वृक्षारोपण अभियान के तहत इंदौर की धरती पर लगाया जाएगा।
ये भी पढ़े- Indore News: इंदौर में लहलहाएंगे चेन्नई के पौधे, 300 ट्रक लेकर आएंगे हरियाली












Click it and Unblock the Notifications