MP में बनेगा खास रिकॉर्ड, लाड़ली बहनों को फिर से मिलेगी बड़ी सौगात
मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लाड़ली बहनों को लगातार सौगात देते चली जा रही है। यही कारण है कि, रक्षाबंधन से पहले मोहन सरकार ने लाडली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए 1250 रुपए के साथ-साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है।
प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे, जहां इन कार्यक्रमों में महिलाओं की बड़ी संख्या सम्मिलित रहेगी। इन सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी भी हिस्सा लेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 10 अगस्त को लाड़ली बहनों के खातों में 1900 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित करेंगे। विजयपुर के श्योपुर में होने वाले स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अगस्त माह की राशि रुपए 1250 के साथ ही विशेष उपहार स्वरूप में लाड़ली बहनों के खातों में 250 रुपए अंतरित किए जाएंगे।
10 अगस्त को रक्षाबंधन और सावन उत्सव की थीम पर प्रदेश में 25 हजार स्थानों पर एक साथ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन की थीम पर 9 अगस्त को रानी दुर्गावती महिला सरपंच सम्मेलन, 11 अगस्त को महाविद्यालय तथा एनसीसी/एनएसएस बालिकाओं से संवाद, 12 अगस्त को देवी अहिल्याबाई शहरी क्षेत्र महिला महापौर, अध्यक्ष एवं पार्षद सम्मेलन तथा 13 अगस्त में प्रदेश में महिला उद्योगपति सम्मेलन होंगे। इन कार्यक्रमों में "एक पेड़ मां के नाम अभियान" के तहत पौध-रोपण भी किया जाएगा। कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले शासकीय हितग्राही मूलक योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार लाड़ली बहनों को लगातार सौगात देते चली जा रही है। यही कारण है कि, रक्षाबंधन से पहले मोहन सरकार ने लाडली बहनों को बड़ी सौगात देते हुए 1250 रुपए के साथ-साथ रक्षाबंधन के लिए 250 रुपए अतिरिक्त देने की घोषणा की है।
ये भी पढ़े- 'वो फ्रस्ट्रेटेड नेता हैं, शर्म करें...', आखिर किसके बयान पर कैलाश विजयवर्गीय को आया गुस्सा












Click it and Unblock the Notifications