'वो फ्रस्ट्रेटेड नेता हैं, शर्म करें...', आखिर किसके बयान पर कैलाश विजयवर्गीय को आया गुस्सा

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में चल रहे हंगामे के बीच मध्य प्रदेश में सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान के बाद अब लगातार बीजेपी नेता हमलावर रहे हैं। यही कारण है कि, BJP नेता लगातार विवादिय बयान देने वाले कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान पर बात रखते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जोरदार निशाना साधा, जहां उन्होंने कांग्रेस नेताओं को फ्रस्ट्रेटेड बताने के साथ ही बयान पर शर्म करने की बात कही है।

Indore

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन्हें समझना चाहिए कि, यह मोदी जी का देश है, यह भारत है, भारत, भारत है। मोदी जी, मोदी जी हैं। इस प्रकार के फ्रस्ट्रेटेड नेता बयान देकर अराजकता फैलाने की कोशिश करते हैं। मेरा ख्याल है, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, उन सभी लोगों को समझ में आ गया है, जो पाकिस्तान की तारीफ करते हैं, जो पाकिस्तान का मुख बनकर भारत के अंदर रहते हैं। उन लोगों को समझ में आ गया है कि, भारत की स्थिति क्या है, बांग्लादेश की स्थिति क्या है, पाकिस्तान की स्थिति क्या है, भारत बहुत मजबूत देश है। भारत के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत मजबूत नेता है, और इसलिए भारत में इस प्रकार के अराजकता की बात करना निंदनीय है।

इंदौर में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा द्वारा दिए गए देश विरोधी बयान को लेकर एमजी रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई। युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता एमजी रोड थाने पहुंचे।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो बांग्लादेश में चल रहे हंगामे के बीच मध्य प्रदेश में सियासत रफ्तार पकड़ रही है, जहां कांग्रेस नेताओं के विवादित बयान के बाद अब लगातार बीजेपी नेता हमलावर रहे हैं।

ये भी पढ़े- Indore News: कैलाश विजयवर्गीय का स्वागत करने वाले कांग्रेस अध्यक्ष निलंबित, क्या है मामला, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+