मजदूर की बेटी कंचन बड़ोदिया ने MP बोर्ड की कक्षा 12वीं में किया टॉप, MLA आशीष सिंह ने दिया ₹11 हजार का इनाम
राजधानी भोपाल में मंगलवार को स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने एमपी बोर्ड की कक्षा 10वीं 12वीं के रिजल्ट घोषित किए। जिसमे खातेगांव में मजदूर पिता की बेटी कंचन बड़ोदिया ने कक्षा 12वीं में प्रदेश में टॉप किया है।

12th mp board result: देवास जिले के कन्नौज तहसील के छोटे से गांव दावत की रहने वाली मजदूर की बेटी कंचन बड़ोदिया ने 12वीं में फाइन आर्ट्स और होम साइंस विषय में मध्यप्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। कंचन ने 460 अंक यानी 92% अंक लाकर टॉप किया है। कंचन ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। इसके अलावा उसने अपने टीचर्स को भी धन्यवाद दिया है।
खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने कंचन की इस उपलब्धि पर उन्हें ₹11 हजार की राशि पुरस्कार के रुप में प्रदान की है। शासकीय बालिका विद्यालय कन्नौद से पढ़ाई करते हुए कंचन ने ये सफलता प्राप्त की है। महज 300 की आबादी वाले गांव दावत (मंजरा-टोला) की रहने वाली कंचन के पिता दिनेश बड़ोदिया मजदूरी का काम करते हैं। परिवार का पालन पोषण करने लिए उन्हें दिन-रात संघर्ष करना होता है। उनके परिवार में महज दो-तीन एकड़ जमीन है। पांच भाइयों-बहनों में कंचन चौथे नंबर की है।
मोबाइल से बनाई दूरी
कंचन ने बताया कि शुरुआत में उसने 12वीं की तैयारी करने के लिए कन्नौद में कमरा किराए से लिया था। लेकिन स्कूली टीचर्स के समझाने के बाद उसने शासकीय बालिका हॉस्टल में रहकर परीक्षा की तैयारी शुरू की। कंचन ने बताया कि उसने पढ़ाई के दौरान मोबाइल से दूरी बना ली थी। दिमाग में बस अच्छे नंबर लाने का ही विचार आता था और इसे ही कंचन ने लक्ष्य बना लिया था।
कंचन का टीचर बनने का सपना
प्रदेश में टॉप करने वाली मजदूर की बेटी कंचन बड़ोदिया आगे जाकर टीचर बनना चाहती है। कंचन ने बताया कि उसके दिमाग में अच्छे अंक लाने का लक्ष्य था, लेकिन उसने सोचा नहीं था कि वह प्रदेश में टॉप करेगी। अपनी सफलता के लिए उसने माता-पिता और सभी टीचर्स को धन्यवाद दिया है। कंचन ने कहा कि बेटियों को पढ़ने के अवसर मिलना चाहिए, ताकि वे भी अपने सपने साकार कर सकें। छुट्टियों का उपयोग करते हुए कंचन अभी इंदौर में कंप्यूटर की कोचिंग कर रही है।
कंचन का विधायक ने फूल माला बनाकर किया स्वागत
बड़ीकराड़ (बावड़ीखेड़ा) क्षेत्र में विधायक आशीष शर्मा ने देर रात दावत गांव पहुंचकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाने वाली प्रदेश की टॉपर कंचन, उसके माता-पिता, दादा-दादी का फूलों की माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इसके साथ ही विधायक ने छात्रा का मुंह मीठा करवाकर बधाई भी दी। इसके बाद विधायक ने कंचन को ₹11 हजार की राशि उपहारस्वरूप प्रदान की और शर्मा ने पिता से कहा कि कंचन की शिक्षा-दीक्षा में कोई कमी ना रहे, इसके लिए वे हमेशा सहयोग करते रहेंगे।
भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने कंचन के टॉप करने पर सरकार की नीति की तारीफ की
भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने प्रदेश में मजदूर की बेटी के टॉप करने को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार की नीति की जमकर तारीफ की। शर्मा ने कहा है कि यह प्रदेश सरकार की शिक्षा नीति का परिणाम है कि आज ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे प्रदेश के बड़े एग्जाम में टॉप कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि जहां कभी स्कूल नहीं हुआ करते थे। वहां आज बेटियां स्कूल पढ़ने जाती है। शिवराज सरकार लगातार महिलाओं और बेटियों के लिए योजनाएं बनाने का काम कर रही है, ये उसी का परिणाम है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications