Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में दो चीतों ने किया पहला शिकार
Kuno National Park के चीतों ने बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटे के भीतर अपना पहला शिकार किया है। डीएफओ प्रकाश कुमार वर्मा ने एनएनआई को बताया कि सितंबर माह में नामीबिया से लाकर कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़े गए चीतों में से दो चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ा गया। यहां छोड़ते ही उन्होंने अपना पहला शिकार किया। उन्होंने कहा कि हमने 2 नर चीतों को उनके क्वारंटाइन के बाद शनिवार को एक बड़े बाड़े में छोड़ा था। वे शुरू से ही जानवरों की खोज और पीछा कर रहे थे, पर्यावरण के साथ तालमेल बिठा रहे थे। यह बहुत अच्छी बात है कि उन्होंने शिकार किया। उन्होंने कहा कि हमारी चीता टास्क फोर्स जानवरों की रिहाई का फैसला करती है।

नामीबिया से लाए गए हैं चीते
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ा गया था। इनमें से दो चीतों को पांच नवंबर को क्वारंटीन से निकालकर बड़े बाड़े में ट्रांसफर कर दिया गया था। वहीं, बाकी छह चीतों को भी चरणबद्ध तरीके से बड़े बाड़ों में ट्रांसफर किया जाएगा। बड़े बाड़े में ट्रांसफर किए जाने के एक या दो महीने बाद इन चीतों को जंगल में छोड़ दिया जाएगा। डीएम ने शनिवार को बताया कि अनिवार्य क्वारंटाइन के बाद 2 चीतों को कूनो आवास में और अनुकूलन के लिए एक बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है। अन्य को जल्द ही कूनो में छोड़ा जाएगा। यह जानकर भी खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ, सक्रिय और अच्छी तरह से समायोजित हैं।
कूनो नेशनल पार्क के बड़े बाड़े में छोड़े जाने के 24 घंटे के अंदर ही 2 चीतों ने अपना पहला शिकार कर लिया। चीतों ने एक चीतल का शिकार किया। बता दें, नामीबिया से लाए गए चीतों का यह पहला शिकार है। अब चीते खुद शिकार कर अपना भोजन प्राप्त करेंगे। हालांकि, जरूरत पड़ने पर उन्हें बाहर से भी भोजन दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications