MP से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन, कुंभ में जाने वाले यात्रियों का सफर होगा आसान
मध्यप्रदेश के इंदौर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रतलाम मंडल के इंदौर से प्रयागराज के लिए एक फेरा वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 09333 इंदौर प्रयागराज स्पेशल 26 दिसम्बर, 2024 गुरूवार को इंदौर से 22.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(22.35/22.37), उज्जैन(23.10/23.30), शुजालपुर(01.20/01.22, शुक्रवार) एवं सीहोर(01.53/01.55) होते हुए 27 दिसम्बर, 2024 शुक्रवार को 17.00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी।

यहां से चलेगी ट्रेन
इस दौरान यह ट्रेन देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना एवं मानिकपुर स्टेशनों पर ठहरेगी। इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।
जनवरी 2025 में प्रयागराज में आरंभ हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसका ध्यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के डॉ. अम्बेडकर नगर से बलिया के मध्य दोनों दिशाओं में 09371/09372 बलिया डॉ. अम्बेडकर नगर बलिया कुंभ स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेगी।
गाड़ी संख्या 09371 डॉ. अम्बेडकर नगर बलिया कुंभ स्पेशल 22 एवं 25 जनवरी , 2025 तथा 08 एवं 22 फरवरी, 2025 को डॉ. अम्बेडकर नगर से 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर(14.30/14.40), उज्जैन(15.55/16.05) एवं शुजालपुर(17.58/18.00) होते हुए अगले दिन 19.15 बजे बलिया पहुँचेगी।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के इंदौर में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रतलाम मंडल के इंदौर से प्रयागराज के लिए एक फेरा वन वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। गाड़ी संख्या 09333 इंदौर प्रयागराज स्पेशल 26 दिसम्बर, 2024 गुरूवार को इंदौर से 22.00 बजे चलकर रतलाम मंडल के देवास(22.35/22.37), उज्जैन(23.10/23.30), शुजालपुर(01.20/01.22, शुक्रवार) एवं सीहोर(01.53/01.55) होते हुए 27 दिसम्बर, 2024 शुक्रवार को 17.00 बजे प्रयागराज पहुँचेगी।
ये भी पढ़े- MP से चलेगी कुंभ स्पेशल ट्रेन, इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान












Click it and Unblock the Notifications